Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

टी20 विश्व कप 2026: आज चार वॉर्म अप मुकाबले, भारत और पाकिस्तान भी मैदान में

टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान आज वॉर्म अप मुकाबलों में एक्शन में होंगी। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत अपनी डिफेंडिंग चैंपियन टीम के तौर पर साउथ अफ्रीका से शाम 7 बजे भिड़ेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शाम 5 बजे खेली जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

आज कुल आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी और इनके बीच चार वॉर्म अप मैच होंगे।

आज के वॉर्म अप मुकाबले (IST अनुसार):

  • नामीबिया vs स्कॉटलैंड – बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-1, बेंगलुरु – 1:00 PM

  • वेस्टइंडीज vs अफगानिस्तान – बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-2, बेंगलुरु – 3:00 PM

  • पाकिस्तान vs आयरलैंड – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो – 5:00 PM

  • भारत vs साउथ अफ्रीका – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – 7:00 PM

मैच की तैयारियां और पृष्ठभूमि:
नामिबिया आज अपना पहला वॉर्म अप मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी। स्कॉटलैंड को इस टूर्नामेंट में जगह बांग्लादेश की वजह से मिली है और उसने पहले मैच में अफगानिस्तान से हार झेली थी। अफगानिस्तान अपनी ताकत आज दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ आजमाएगा।

पाकिस्तान सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि टीम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम पूरे टूर्नामेंट के बाकी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

Leave a Reply