Tuesday, February 3

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026: भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें तारीख, स्थान और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर 19 टीम ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में 58 रन से शानदार जीत दर्ज की थी और अब भारत का सामना सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा।

This slideshow requires JavaScript.

सेमीफाइनल मुकाबले की जानकारी:

  • प्रतिद्वंदी: अफगानिस्तान

  • तारीख: 4 फरवरी 2026

  • स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग:
टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टर एप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड:

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।

भारतीय टीम की यह मेहनत और प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। फैंस पूरी दुनिया सेमीफाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply