Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण बाहर

नई दिल्ली: 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सह मेजबान श्रीलंका ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका इस बार विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। वहीं, आउट ऑफ फॉर्म चल रहे धनंज्य डी सिल्वा को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह टीम में कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

टी20 विश्व कप में श्रीलंका का पहला मुकाबला:
श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद उनके ग्रुप मुकाबले इस प्रकार हैं:

  • 12 फरवरी: श्रीलंका vs ओमान – पल्लेकेले

  • 16 फरवरी: श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया – पल्लेकेले

  • 19 फरवरी: श्रीलंका vs जिम्बाब्वे – कोलंबो

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अनुभव:
श्रीलंका की टीम में बल्लेबाजी की ताकत पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलंका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों में नज़र आएगी। इसके अलावा कप्तान दासुन शनाका और कामिंदु मेंडिस भी टीम को मजबूत करेंगे।

गेंदबाजी में मथीषा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा की तिकड़ी विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बन सकती है। स्पिन विभाग में अनुभवी वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, डुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस की मौजूदगी श्रीलंका के लिए लाभकारी साबित होगी।

2024 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका का प्रदर्शन:
अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ग्रुप डी में शामिल श्रीलंका चार मुकाबलों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई थी और ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वाड:
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीषा पथिराना, ईशान मलिंगा

श्रीलंका की टीम बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों का अच्छा संतुलन लिए हुए है और टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखती है।

Leave a Reply