Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

13 फरवरी से शुरू होगा ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’, 16 स्टेडियम और कई वेन्यू पर होंगे मुकाबले

दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ का उद्घाटन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इसकी घोषणा सोमवार को खेल और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की।

This slideshow requires JavaScript.

कौन-कौन से खेल होंगे शामिल

प्रारंभिक चरण में महाकुंभ में कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, रेसलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्क्वैश शामिल हैं। इस महाकुंभ में 20,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन राजधानी के 16 स्टेडियमों और विभिन्न क्षेत्रों जैसे बवाना, विकासपुरी, नजफगढ़ आदि में होगा ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिल सके।

मैस्कॉट का अनावरण

इस अवसर पर मंत्री ने महाकुंभ का ‘रणवीर’ नामक मैस्कॉट भी अनावरण किया। उन्होंने बताया कि रणवीर दिल्ली के युवाओं की ऊर्जा, साहस और खेल भावना का प्रतीक है।

इनाम और पुरस्कार

  • टीम इवेंट्स:

    • गोल्ड विजेता: ₹1,75,000

    • सिल्वर विजेता: ₹1,51,000

    • ब्रॉन्ज विजेता: ₹1,31,000

  • व्यक्तिगत स्पर्धाएं:

    • गोल्ड: ₹11,000

    • सिल्वर: ₹9,000

    • ब्रॉन्ज़: ₹7,000

आशीष सूद का बयान

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने खेलों को प्राथमिकता देते हुए राजधानी को देश की स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले खेलों के लिए बजट पर्याप्त नहीं था। वर्ष 2021-22 में खेलों का बजट 60 करोड़, 2022-23 में 41 करोड़, 2023-24 में 26 करोड़ और 2024-25 में भी 26 करोड़ रुपये रहा। वर्तमान सरकार ने इस स्थिति को बदलते हुए वर्ष 2025-26 के लिए खेल और युवा मामलों के बजट को 76 करोड़ रुपये तक बढ़ाया है।

Leave a Reply