Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

भोजपुर में फोटोशूट कर लौट रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 1 घायल

आराः भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र में बामपाली फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, चार दोस्त फोटोशूट कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक और घायल युवक रामनगर और चंदवा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply