Tuesday, February 3

फिरोजाबाद: स्कूल से लौटी टीचर को बक्से में मिला बेटे का शव, पिता फरार

फिरोजाबाद: मक्खनपुर के गांव नगला मवासी में सोमवार को एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। बच्चे का शव बक्से में रखा मिला, जबकि पूरे घर में खून फैला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित पिता राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, मृतक मयंक के पिता राजेश कुमार ने योजना बनाकर यह वारदात की। उसकी पत्नी उर्मिला सरगवा स्कूल में टीचर हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई और लौटने पर घर में खून देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बक्सा खोला तो अंदर मयंक का शव पड़ा था।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मयंक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। जब आरोपी ने हंसिये से हमला किया, तो बच्चा कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा। पूरे घर में खून के छींटे इस संघर्ष की गवाही दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश ने सोमवार को फैक्टरी में काम नहीं किया। उसकी बेटी महिमा ननिहाल से लौट आई थी। राजेश ने अपनी योजना बदलकर महिमा के ट्यूशन जाने का इंतजार किया। जब 2 बजे उसकी बेटी ट्यूशन गई, तो उसने मयंक पर अकेले होने पर हमला किया।

फिलहाल पुलिस आरोपित पिता की तलाश कर रही है और पूरे गांव में सघन जांच जारी है।

Leave a Reply