Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

Apple भी लाएगा फ्लिप-स्टाइल iPhone, Samsung की Z Flip सीरीज को मिलेगी सीधी टक्कर

Apple भी लाएगा फ्लिप-स्टाइल iPhone, Samsung की Z Flip सीरीज को मिलेगी सीधी टक्कर

सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली:
Apple अपने फोल्ड होने वाले iPhone के साथ स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका करने की तैयारी कर रहा है। अब खबरें हैं कि कंपनी सिर्फ बुक स्टाइल फोल्डिंग फोन ही नहीं बल्कि फ्लिप स्टाइल iPhone भी पेश कर सकती है। यानी यह नया iPhone दिखने और इस्तेमाल में सैमसंग की Z Flip सीरीज जैसा होगा।

This slideshow requires JavaScript.

फ्लिप iPhone की खासियत

Apple का यह फ्लिप iPhone क्लैमशेल डिजाइन में होगा। यह फोल्ड होने पर छोटा और अनफोल्ड होने पर नॉर्मल iPhone की तरह दिखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लिप iPhone का डिजाइन Galaxy Z Flip 7 से काफी मिलता-जुलता होगा, जिसमें 4.1 इंच की आउटर और 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले दी गई थी। इससे यह उपयोग में सुविधाजनक और स्टाइलिश दोनों होगा।

Samsung के लिए बढ़ी टेंशन

पहले Apple के फोल्डिंग iPhone को लेकर सैमसंग को ज्यादा चिंता नहीं थी, क्योंकि उसका डिजाइन अलग था। लेकिन फ्लिप स्टाइल iPhone के आने से Samsung की Z Flip सीरीज को सीधी टक्कर मिलने वाली है। Apple का मानना है कि फ्लिप iPhone की डिमांड आने वाले समय में काफी बढ़ेगी।

लॉन्च डेट और कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flip iPhone 2027 से पहले लॉन्च नहीं होगा। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लिप iPhone की कीमत फोल्डिंग iPhone से कम होगी। बता दें, फोल्डिंग iPhone की कीमत लगभग 2,400 डॉलर रहने की संभावना है।

Apple के इस कदम से स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डिंग और फ्लिप डिज़ाइन की प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो जाएगी।

Leave a Reply