Monday, February 2

रणवीर की ‘धुरंधर’ का OTT वर्जन हुआ अपग्रेड, खराब क्वालिटी से नाराज दर्शकों के बाद Netflix ने किया नया रिलीज

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इस वीकेंड Netflix पर रिलीज़ हुई, लेकिन दर्शकों को फिल्म की क्वालिटी फीकी और रंग डल लगी। नेटफ्लिक्स पर पहले रिलीज़ होने के 48 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म ने फिल्म का नया वर्जन अपलोड कर दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

खराब बिटरेट था समस्या का कारण
शिकायतों के अनुसार, फिल्म को शुरू में मात्र 1.79 Mbps के बिटरेट पर स्ट्रीम किया जा रहा था। इस वजह से पिक्चर शार्पनेस और रंग फीके दिख रहे थे। शिकायत के बाद Netflix ने बिटरेट बढ़ाकर 12.56 Mbps कर दिया। इससे फिल्म की शार्पनेस, कलर ग्रेडिंग और थिएटर जैसा अनुभव लौट आया।

बिटरेट और कोडेक से क्यों फर्क पड़ता है?
वीडियो की क्वालिटी उसके बिटरेट पर निर्भर करती है। जितना ज्यादा बिटरेट होगा, वीडियो उतना ही स्पष्ट और रंगीन दिखेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले 1.79 Mbps का बिटरेट फिल्म के रंगों और डीटेल को पूरी तरह पेश नहीं कर पा रहा था। 12.56 Mbps के अपडेट के बाद फिल्म के डार्क सीन और विजुअल डिटेल्स साफ दिखने लगे हैं।

कलर ग्रेडिंग और विज़ुअल अपग्रेड
OTT पर पहले फिल्म के रंग फीके और कॉन्ट्रास्ट कम थे, जिससे रणवीर सिंह का स्क्रीन प्रेजेंस कमजोर दिख रहा था। नए वर्जन में कलर ग्रेडिंग सुधारकर रंगों को ज्यादा वाइब्रेंट और ब्लैक लेवल्स गहरे कर दिया गया है। अब फिल्म का अनुभव थिएटर जैसा हो गया है और दर्शक फिल्म के विजुअल्स की तारीफ़ कर रहे हैं।

इस घटना से यह भी स्पष्ट हुआ कि OTT प्लेटफॉर्म दर्शकों की प्रतिक्रिया पर तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं, और दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जरूरी अपग्रेड करना जरूरी है।

Leave a Reply