Monday, February 2

नोएडा सेक्टर-150 में हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ाई, डिलीवरी बॉय से मंत्री असीम अरुण की मुलाकात

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नोएडा: सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। हादसे वाली जगह पर अब क्रैश बैरियर लगाकर स्थायी बैरिकेडिंग की गई है और रिफ्लेक्टिंग टेप भी लगाया गया है, ताकि आने-जाने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

इसके साथ ही बेसमेंट में लंबे समय से जमा पानी निकालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। स्थानीय ग्रीन बेल्ट में पानी जमा रहने के कारण कई पेड़ सूख चुके थे। अब प्रशासन ने पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और पेड़ों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

 

इस बीच, युवराज मेहता को बचाने में अपने जीवन को जोखिम में डालने वाले डिलीवरी बॉय मुनेंद्र से समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर से भाजपा विधायक असीम अरुण ने मुलाकात की। मुनेंद्र ने मंत्री का हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। असीम अरुण ने मुनेंद्र के साहस और निडरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

मुलाकात के दौरान मुनेंद्र ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर मंत्री असीम अरुण ने हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे निडर लोग आज के समय में उम्मीद की किरण हैं, जो बिना अपनी जान की परवाह किए दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं।”

 

 

Leave a Reply