Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

डॉ. एस. जयशंकर ने लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एल्बाउर से की मुलाकात, हालात पर की चर्चा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रही दूसरी भारत–अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एस. एम. एल्बाउर से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

 

मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि लीबिया के विदेश मंत्री से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने बताया कि व्यापार, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक बातचीत हुई। साथ ही लीबिया के मौजूदा हालात पर एल्ताहर एल्बाउर की ओर से दी गई विस्तृत जानकारी के लिए उन्होंने आभार जताया।

 

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे प्रभावी माध्यम मानता है और इसी दृष्टिकोण को बैठक में दोहराया गया।

 

भारत-अरब बैठक से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी गति

 

लीबिया के विदेश मंत्री के साथ-साथ सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली भी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक में उनकी भागीदारी से भारत और संबंधित देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी।

 

इसके अलावा, सोमालिया के विदेश मंत्री अहमद मोअलिम फिकी के भारत आगमन का भी विदेश मंत्रालय ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा से भारत–सोमालिया संबंध और मजबूत होंगे।

 

गौरतलब है कि लीग ऑफ अरब स्टेट्स के महासचिव अहमद अबुल घीत भी दूसरी भारत–अरब विदेश मंत्रियों की बैठक और उससे जुड़ी उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अगले दो दिनों में होने वाली बैठकों से सभी क्षेत्रों में भारत–अरब साझेदारी को और सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता झलकती है।

 

Leave a Reply