Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

57 साल के मार्क एंथोनी 8वें बार बनेंगे पिता, 31 साल छोटी पत्नी नादिया प्रेग्नेंट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। 57 साल के मार्क एंथोनी अपनी 26 साल की पत्नी नादिया फरेरा के साथ अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर खुशखबरी लेकर आए। नादिया प्रेग्नेंट हैं और यह मार्क का 8वां बच्चा और नादिया का दूसरा बच्चा होगा।

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

मार्क और नादिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें नादिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं और उनके पति और उनके बच्चे का हाथ उसके ऊपर रखा हुआ था। कैप्शन में लिखा गया, “तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।” इससे पहले उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था।

 

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

इस पोस्ट पर फैंस के अलावा हॉलीवुड के फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम सहित कई सेलेब्स ने प्यार और बधाई दी।

 

मार्क एंथोनी और उनके करियर की खास बातें

मार्क का पूरा नाम मार्को एंटोनियो मुनिज है। 16 सितंबर 1968 को जन्मे मार्क अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। वे साल्सा म्यूजिक के सबसे बड़े आर्टिस्ट माने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 लैटिन ग्रेमी और 29 लो नुएस्ट्रो अवॉर्ड जीत चुके हैं। 2014 तक उन्होंने वर्ल्डवाइड 12 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे।

 

नादिया फरेरा कौन हैं?

26 साल की नादिया फरेरा पैराग्वे की फैशन मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स पैराग्वे 2021 का ताज पहनाया गया और उन्होंने उसी साल मिस यूनिवर्स में फर्स्ट रनरअप रही थीं। 2018 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक कर अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

 

मार्क की शादियों और परिवार

मार्क की अब तक कई शादियां रही हैं। उनकी पहली बेटी एरियाना मुनिज 1994 में उनकी गर्लफ्रेंड डेबी रोसाडो से हुई। इसके बाद उन्होंने 2000 में डायनारा टोरेस और 2004 में जेनिफर लोपेज से शादी की। 2014 में वे अलग हुए और 2022 में नादिया संग रिलेशनशिप में आए। 2023 में शादी की।

Leave a Reply