Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

रांची: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ साहेब अंसारी, शव बरामद – मासूम बच्चों ने खोली थी साजिश

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी पत्नी तरन्नुम उर्फ रानी की हत्या करने के बाद फरार चल रहे साहेब अंसारी का शव पुलिस ने बुधवार सुबह मणिटोला स्थित उसके घर के पास ही एक कमरे से बरामद किया।

This slideshow requires JavaScript.

क्या है पूरा मामला:
बीती 24 जनवरी को साहेब अंसारी ने अवैध पिस्तौल से अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि साहेब का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि साहेब ने उसकी हत्या कर दी। साहेब और रानी के तीन मासूम बच्चे भी घर पर मौजूद थे।

साजिश का पर्दाफाश:
हत्या के बाद साहेब ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने पिस्तौल रानी की उंगलियों में फंसा दिया ताकि पुलिस को लगे कि उसने खुदकुशी की। लेकिन उसकी साजिश नाकाम हो गई, क्योंकि बच्चों ने देखा कि उनके पिता ने उनकी मां को गोली मारी। बच्चों की गवाही के आधार पर ही पुलिस साहेब की तलाश में जुटी थी।

पुलिस जांच:
जब शव बरामद हुआ, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा और डोरंडा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साहेब अंसारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, लेकिन शव मिलने के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी दफन हो चुके हैं।

 

Leave a Reply