Wednesday, January 28

13 साल पुराने iPhone 5s के लिए Apple ने जारी किया नया अपडेट FaceTime और iMessage जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली।

टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Apple ने 13 साल पुराने iPhone 5s के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर सभी को चौंका दिया है। यह वही आईफोन मॉडल है, जिसे सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया था। इतने लंबे समय बाद किसी पुराने स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी करना Apple की ओर से एक असाधारण कदम माना जा रहा है।

 

Apple का कहना है कि इस अपडेट का उद्देश्य पुराने iPhone 5s को कुछ और समय तक उपयोग में बनाए रखना और जरूरी सेवाओं को सक्रिय रखना है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस अपडेट के बाद iPhone 5s पर FaceTime, iMessage और डिवाइस एक्टिवेशन जैसी सुविधाएं बंद नहीं होंगी।

 

एक साल और इस्तेमाल हो सकेगा फोन

 

Apple ने iPhone 5s के लिए iOS 12.5.8 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट उन डिवाइसों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जो अभी भी iOS 12 पर काम कर रहे हैं। iPhone 5s के साथ-साथ iPhone 6 भी इस अपडेट के दायरे में शामिल है।

इस अपडेट के बाद यूजर्स अपने फोन का इस्तेमाल कम से कम एक साल और कर सकेंगे।

 

क्यों जरूरी था यह अपडेट

 

दरअसल, यह अपडेट सिस्टम सर्टिफिकेट को बढ़ाने के लिए जारी किया गया है। ये सर्टिफिकेट iMessage, FaceTime और डिवाइस एक्टिवेशन जैसी सेवाओं के लिए जरूरी होते हैं। अगर इन्हें समय पर अपडेट नहीं किया जाता, तो सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त होने के बाद ये सेवाएं काम करना बंद कर देतीं।

Apple के अनुसार, इस अपडेट के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि ये सेवाएं जनवरी 2027 के बाद भी काम करती रहें।

 

यह अपडेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो iPhone 5s को सेकेंडरी फोन, बैकअप डिवाइस या फिर घर के बुजुर्ग सदस्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

2023 में आया था पिछला अपडेट

 

गौरतलब है कि iPhone 5s और iPhone 6 के लिए इससे पहले आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट जनवरी 2023 में जारी किया गया था। करीब तीन साल बाद अब एक बार फिर इन डिवाइसों को अपडेट मिला है।

Apple आमतौर पर आईफोन लॉन्च होने के बाद कम से कम पांच साल तक सुरक्षा अपडेट देने का दावा करता है, लेकिन कई मामलों में कंपनी इस अवधि से कहीं अधिक समय तक सपोर्ट देती रही है।

 

नए iPhone मॉडल्स के लिए भी अपडेट

 

पुराने डिवाइसों के साथ-साथ Apple ने नए और सपोर्टेड iPhone मॉडल्स के लिए iOS 18 और iOS 16 के नए वर्जन भी जारी किए हैं। इससे साफ है कि कंपनी न सिर्फ नए यूजर्स, बल्कि पुराने आईफोन इस्तेमाल करने वालों का भी ध्यान रख रही है।

 

Leave a Reply