Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

समृद्धि यात्रा लाइव: नई योजनाओं का शुभारंभ, पुरानी परियोजनाओं की समीक्षा – मधुबनी में नीतीश कुमार

मधुबनी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे और 391 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस उन अधूरी परियोजनाओं की प्रगति पर रहा, जिनका शिलान्यास उन्होंने पहले किया था।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्य परियोजनाओं में झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में ‘सुगरवे बियर रिवर फ्रंट’ का उद्घाटन शामिल था। 13.96 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का उद्देश्य नदी तट का संरक्षण और विकास करना तथा इसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है। हालांकि, यह परियोजना अभी पूरी तरह से सम्पन्न नहीं हो पाई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एनएच-57 के पास कोसी नहर के विस्तारीकरण परियोजना का जायजा लिया। 569.18 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत मधुबनी और दरभंगा जिलों के 80 गांवों की 26,879 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुनिश्चित की जानी थी। यह योजना भी अभी पूर्ण रूप से जनता के उपयोग में नहीं आ पाई है।

नदी पुनर्जीवन योजना के तहत मुख्यमंत्री ने कृषि आय को दोगुना करने और बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए थे। इस योजना के लागू होने पर 10,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव होगी, साथ ही मखाना और अन्य जलीय उत्पादों की पैदावार बढ़ सकती है।

इसके अतिरिक्त, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत अमृत सरोवर, स्कूलों में छत वर्षा जल संचय, सौर ऊर्जा परियोजनाएं और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सरोवर के चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान इन सभी परियोजनाओं की समीक्षा कर मधुबनी के विकास की दिशा में नए कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply