Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

साप्ताहिक टैरो राशिफल (26 जनवरी – 1 फरवरी 2026) : बुधादित्य राजयोग से 6 राशियों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक लाभ

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मकर राशि में साल का अंतिम बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत प्रभावशाली माना गया है। यह राजयोग व्यक्ति को मान-सम्मान, करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ दिलाता है। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।

 

मेष: सप्ताह की शुरुआत खर्चीली हो सकती है। सप्ताहांत में भाग-दौड़ और यात्राओं के बावजूद आर्थिक लाभ की संभावना है। मित्र या सहयोगी आर्थिक मदद कर सकते हैं।

 

वृषभ: सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी, लेकिन मध्य में कुछ बेवजह के खर्चे और घाटा संभव है। सप्ताहांत में यात्रा से लाभ मिलेगा।

 

मिथुन: आर्थिक मामलों में सप्ताह अनुकूल है। वरिष्ठों के सहयोग से लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में सारी परेशानियां दूर होंगी।

 

कर्क: यात्रा और शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। सप्ताहांत में खर्च अधिक रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें।

 

सिंह: आर्थिक चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभकारी डील और आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है।

 

कन्या: कार्यों में सहयोगियों के साथ लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या दान-पुण्य में धन खर्च हो सकता है।

 

तुला: मध्य सप्ताह में पैसों को लेकर विवाद संभव है। सप्ताहांत में स्थितियों में सुधार और लाभ की संभावना है।

 

मकर: सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। धनार्जन के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्र और सहयोगी मददगार रहेंगे।

 

धनु: कार्यों में अच्छे परिणाम और आर्थिक लाभ संभव है। कर्ज से राहत मिल सकती है।

 

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में लाभ होगा। सप्ताहांत में जोखिम भरे निवेश से बचें। जीवनसाथी की मदद लाभकारी रहेगी।

 

कुंभ: आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति, सेविंग्स में इजाफा। यात्रा लाभकारी रहेगी। दूसरों के लिए फिजूलखर्ची से बचें।

 

मीन: सप्ताहांत में आर्थिक स्थिति मिलाजुला रहेगी। मध्य सप्ताह में व्यापार या कामधंधे में बढ़ोतरी से आमदनी बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा प्राप्त हो सकता है।

 

इस सप्ताह बुधादित्य राजयोग इन राशियों के लिए करियर, सम्मान और धन संपत्ति में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

 

Leave a Reply