Monday, January 26

गणतंत्र दिवस पर आंगन में झलकेगी देश की शान, इन 6 खूबसूरत रंगोली डिजाइन से बढ़ाएं शोभा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

गणतंत्र दिवस पर हर घर, स्कूल और कार्यालय देशभक्ति के रंगों में रंग जाता है। इस अवसर पर तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—से बनी रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि बच्चों और बड़ों में देशभक्ति की भावना को भी जगाती है।

 

रंगोली भारतीय परंपरा में शुभता और स्वागत का प्रतीक मानी जाती है। गणतंत्र दिवस पर इसे तैयार करना और भी खास हो जाता है, क्योंकि इसमें बलिदान का प्रतीक केसरिया, शांति का प्रतीक सफेद, और समृद्धि का प्रतीक हरा शामिल किया जाता है।

 

आसान और खूबसूरत डिजाइन

 

रंगोली बनाना कठिन नहीं है। थोड़े से सही आइडिया और साधनों से घर में सुंदर और आकर्षक डिज़ाइन तैयार किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं 6 आसान और शानदार डिजाइन के बारे में:

 

  1. सर्कल वाली रंगोली

 

फर्श पर नीले रंग का बड़ा घेरा बनाएं।

बीच में सफेद रंग से ‘Jai Hind’ लिखें।

घेरे के निचले हिस्से में हरे, सफेद और केसरिया रंग के तीन बड़े फूल बनाएं।

ऊपर की ओर तीन परतों वाली बॉर्डर बनाएं: पहले हरा, फिर सफेद और अंत में केसरिया।

 

  1. तिरंगा रंगोली डिजाइन

 

फर्श पर रेक्टेंगल बनाकर तीन हिस्सों में बाँटें।

ऊपरी भाग केसरिया, बीच का सफेद और निचला हरा रंग भरे।

सफेद पट्टी में नीले रंग का फूल बनाएं।

‘26 January’ और ‘Republic Day’ लिखकर किनारों में छोटे बिंदुओं और फूलों से सजाएँ।

 

  1. भारतीय वायु सेना का शौर्य

 

नीले रंग के बैकग्राउंड पर तीन लड़ाकू विमानों की काली आकृतियाँ बनाएं।

विमानों के पीछे तिरंगे रंगों में धुआं दिखाएँ।

नीचे नीले रंग से आधा अशोक चक्र सजाएँ।

 

  1. ऐतिहासिक इमारतों की रंगोली

 

नीले रंग का घेरा बनाकर इंडिया गेट, कुतुब मीनार और लाल किला बनाएं।

निचले हिस्से में तिरंगे के रंगों में लहराता ध्वज बनाएं।

बीच में नीला अशोक चक्र सजाएँ और किनारों में सफेद बिंदियों से बॉर्डर बनाएं।

 

  1. फूल पैटर्न वाली तिरंगा रंगोली

 

चौकोर आकार में केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां रखें।

चम्मच की मदद से लहरदार पैटर्न तैयार करें।

नीले रंग से चक्र और किनारों में हरे पत्ते एवं रंगीन फूल बनाएं।

 

  1. फूलों वाली गोल रंगोली

 

बीच में तिरंगे के रंगों का सर्कल बनाएं।

बीच में नीले रंग से बड़ा अशोक चक्र सजाएँ।

चारों तरफ नीले बिंदियों की बॉर्डर बनाएं।

बाहरी हिस्से में केसरिया पंखुड़ियों और हरी-सफेद पत्तियों वाला फूल पैटर्न बनाकर रंगोली पूरी करें।

 

गणतंत्र दिवस पर इस तरह की रंगोली से न केवल आंगन की शोभा बढ़ती है, बल्कि देशभक्ति की भावना भी घर-घर में फैलती है।

Leave a Reply