Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

‘तुम भी आए हो जी!’ बेटे निशांत को देख हैरान रह गए नीतीश कुमार सरस्वती पूजा के दौरान पिता-पुत्र की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, राजनीति में एंट्री पर भी उठे सवाल पटना।

सरस्वती पूजा के अवसर पर पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आईटी सेल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार एक ही मंच पर नजर आए। पिता-पुत्र की यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

This slideshow requires JavaScript.

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले निशांत कुमार पहुंचे और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद ललन सिंह और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के साथ पहुंचे। जैसे ही नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, निशांत ने अपने पिता का अभिवादन किया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बोले—तुम भी आए हो जी!”। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने ललन सिंह और विजय चौधरी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी नेताओं ने एक साथ मां सरस्वती की पूजा की। पूजा का माहौल पूरी तरह धार्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निशांत कुमार से पूछा, कब गए?”। निशांत ने जवाब दिया कि उन्हें आधा घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर आकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। पूजा के बाद निशांत ने जदयू आईटी सेल के सदस्यों के साथ भी काफी देर तक बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान ललन सिंह ने निशांत कुमार की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि अब निशांत को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री केवल मुस्कुराए, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, मैं बस पूजा और देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने ज्ञान की प्रार्थना की और सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

पिता-पुत्र की यह मुलाकात न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक बनी, बल्कि भविष्य में निशांत कुमार की राजनीति में संभावित सक्रियता को लेकर चर्चा को भी हवा दे गई।

 

Leave a Reply