Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

सिवान से समृद्धि यात्रा LIVE: सीएम नीतीश 202 करोड़ की 71 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

 

This slideshow requires JavaScript.

सिवान (सुनील पाण्डेय): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज सिवान पहुंचे हैं। राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सीएम 202 करोड़ रुपये की कुल 71 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद के माध्यम से रूबरू भी होंगे।

 

मुख्य कार्यक्रम के अनुसार, 157 करोड़ की लागत वाली 40 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जो भविष्य में जिले के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास की तस्वीर बदलेंगी। इसके साथ ही 45 करोड़ की लागत से पूरी हुई 31 योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।

 

सीएम नीतीश कुमार मैरवा के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का भी अवलोकन किया जाएगा।

 

राजेंद्र स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

 

इस समृद्धि यात्रा के जरिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित जिले के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से यह पहल स्थानीय युवाओं और किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और सिवान के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने में मदद करेगी।

 

 

Leave a Reply