Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

अजमेर में ‘वोट काटो अभियान’ का आरोप, कांग्रेस ने पेश किए सनसनीखेज सबूत

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अजमेर (पुलकित सक्सेना): राजस्थान की सियासत में अजमेर कांग्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के निर्देश पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के व्हाट्सएप ग्रुप चैट को सार्वजनिक किया, जिसमें कथित तौर पर इस ‘डिजिटल वोट कटिंग’ का पूरा विवरण सामने आया।

 

कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ और जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने बताया कि वार्ड 176 में BLO को 467 मतदाताओं के नाम हटाने के फॉर्म दिए गए। इस दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि सूची में शिकायतकर्ताओं का कोई नाम नहीं था।

 

हैरानी की बात यह है कि इस अभियान की शिकार खुद वार्ड 12 की मौजूदा पार्षद शाहजहां बीवी भी हो गई हैं। उनका नाम सूची से गायब हो गया। कांग्रेस ने बीजेपी के एजेंट राधे श्याम बंजारा को मीडिया के सामने पेश कर बताया कि फॉर्मों में भारी हेराफेरी हुई थी।

 

धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, “राहुल गांधी जिस हेराफेरी की बात कर रहे थे, उसका पुख्ता सबूत हमारे पास है। नियम के अनुसार कोई भी एजेंट 10 से अधिक फॉर्म-7 नहीं भर सकता, लेकिन यहाँ थोक में फॉर्म भरे गए ताकि कांग्रेस समर्थक वोटर सूची से बाहर हों।”

 

कांग्रेस का आरोप है कि यह केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि लोकतंत्र के साथ हुआ एक बड़ा डिजिटल खेल हो सकता है। अजमेर में अब यह विषय राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

 

Leave a Reply