
नई दिल्ली: कथावाचक देवी चित्रलेखा हमेशा अपने सादगीपूर्ण अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दिखावे से दूर रहने वाली यह कथावाचक अपने जन्मदिन पर भी उसी सादगी को अपनाती नजर आईं। इस अवसर पर उन्होंने किसी भव्य कार्यक्रम के बजाय सामाजिक कार्य को महत्व दिया और स्कूल जाकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया, साथ ही गौ माता की सेवा भी की।
सादगी में दिखा देसी लुक
इस मौके पर देवी चित्रलेखा ने स्काई ब्लू रंग का सूट पहनकर अपनी सरलता और सहजता का प्रदर्शन किया। उनका सूट सिल्क ब्लेंड और जॉर्जेट फैब्रिक का था, जिसमें सिल्वर जरी की फ्लोरल बूटियों से हल्का सजावट का काम किया गया था। कुर्ते के साथ मैचिंग बनारसी स्टाइल का दुपट्टा ओढ़ा, जिसे उन्होंने दोनों कंधों पर सादे अंदाज में रखा। प्लेन पैंट्स के साथ उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आया।
स्वेटर और गहनों में भी सादगी
कथावाचक ने नेवी ब्लू रंग का स्वेटर पहना, जिसमें गोल्डन बटन की डिटेल थी। गहनों में भी वह बहुत सरल हैं—गले में तुलसी माला, कानों में स्टड इयररिंग्स और हाथ में साधारण रिंग। पैरों में काले रंग के स्लिप-ऑन स्लाइडर और सिर पर टोपी उनके आरामदायक और सादगीपूर्ण अंदाज को और बढ़ा रहे थे।
केक कटिंग में सफेद कुर्ते में नजर आईं
जन्मदिन की केक कटिंग के दौरान देवी चित्रलेखा सफेद फुल स्लीव्स कुर्ते में दिखीं। उन्होंने इसे बेज रंग की फ्लोरल पैटर्न वाली शॉल के साथ स्टाइल किया। माथे पर तिलक, मांग में सिंदूर और खुले बालों के साथ उनका सरल रूप सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
उनकी सादगी, सामाजिक कार्यों के प्रति लगन और सरलता का अंदाज लोगों के दिलों में हमेशा खास जगह बना रहा है।