Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

16 साल की दीया यादव बनी महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में 16 साल की दीया यादव ने इतिहास रच दिया है। 20 जनवरी को वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में खेले गए 18वें मुकाबले में दीया यादव ने दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में मिन्नु मनी की जगह खेलते हुए WPL में डेब्यू किया। इस मुकाबले के साथ ही वह महिला प्रीमियर लीग में खेल रही अब तक की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।

 

दीया यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 साल और 103 दिन की उम्र में खेलते हुए जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जी कमलिनी ने 2025 में 16 साल और 213 दिन की उम्र में WPL में अपना पहला मुकाबला खेला था।

 

महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली पांच सबसे युवा खिलाड़ी

 

  1. दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स) – 16 साल और 103 दिन
  2. जी कमलिनी (मुंबई इंडियंस) – 16 साल और 213 दिन
  3. शबनम शकील (गुजरात जायंट्स) – 16 साल और 263 दिन
  4. पार्श्ववी चोपड़ा (मुंबई इंडियंस) – 16 साल और 312 दिन
  5. ऐलिस कैप्सी (दिल्ली कैपिटल्स) – 18 साल और 205 दिन

 

हरियाणा की दीया यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 10 लाख रुपये में साइन किया था। उनका हरियाणा के साथ डॉमेस्टिक सीजन शानदार रहा। 2025-26 के सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने 8 पारियों में लगभग 300 रन बनाए और 130 के आसपास स्ट्राइक रेट से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

दीया यादव ने सीनियर इंटर-जोनल टी20 टूर्नामेंट में नोर्थ जोन की ओर से खेलते हुए भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 150 से अधिक रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके खेल और निरंतर प्रदर्शन ने कई फ्रेंचाइजी के टैलेंट स्काउट्स को आकर्षित किया।

 

उनका निकनेम ‘छोटी शैफाली’ है और वह भारत की स्टार खिलाड़ी शैफाली वर्मा को अपना आइडल मानती हैं।

 

दीया यादव का यह रिकॉर्ड न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है।

 

 

Leave a Reply