Sunday, June 21

This slideshow requires JavaScript.

बेटिकट यात्रियों से भरा भोपाल रेल मंडल का खजाना, नौ महीने में वसूला 30 करोड़ रुपए

भोपाल: अगर आप ट्रेन में बिना टिकट या अनियमित टिकट पर सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान के जरिए बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से भारी राजस्व वसूला है

This slideshow requires JavaScript.

चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर 2025) में मंडल ने 30.48 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया।

4.75 लाख यात्री पकड़े गए

भोपाल मंडल के टिकट निरीक्षकों ने स्टेशनों और चलती ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाकर कुल 4 लाख 75 हजार ऐसे मामले दर्ज किए, जिनमें यात्री बिना टिकट, अनियमित टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा कर रहे थे। इस बार रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 4.45 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया।

पूरे पश्चिम मध्य रेल में कुल आंकड़े

महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल में भी यह अभियान जोरों पर रहा। पूरे पश्चिम मध्य रेल क्षेत्र में नौ महीनों में कुल 14.65 लाख मामले पकड़े गए, जिनसे 101 करोड़ 16 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 15.80 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे की सख्त चेतावनी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के समन्वय से यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में और भी तेज किया जाएगा। समय-समय पर रेलवे द्वारा आयोजित किलाबंदी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में यात्री पकड़कर जुर्माना वसूला जाता है।

रेलवे अधिकारियों ने इसे सफल अभियान बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य न केवल राजस्व वसूलना है, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा और नियम पालन की जागरूकता बढ़ाना भी है।

 

Leave a Reply