Saturday, January 17

MP Board Exam Admit Card 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर दर्ज करना होगा।

This slideshow requires JavaScript.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय तथा बोर्ड द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश ध्यान से चेक करने चाहिए। किसी भी तरह की विसंगति होने पर छात्रों को तुरंत अपने स्कूल से संपर्क कर इसे ठीक कराना चाहिए।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

  1. एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Examination / Enrollment Forms’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब ‘Main Exam Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन क्रमांक/रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा शेड्यूल 2026:

  • 10वीं बोर्ड: 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
    • प्रमुख विषयों की तारीखें:
      • 13 फरवरी: उर्दू
      • 14 फरवरी: NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
      • 17 फरवरी: अंग्रेजी
      • 19 फरवरी: संस्कृत
      • 20 फरवरी: मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी
      • 24 फरवरी: गणित
      • 27 फरवरी: विज्ञान
      • 2 मार्च: सामाजिक विज्ञान
      • 6 मार्च: हिंदी
  • 12वीं बोर्ड: 13 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक
    • प्रमुख विषयों की तारीखें:
      • 13 फरवरी: भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि
      • 14 फरवरी: बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज
      • 16 फरवरी: संस्कृत
      • 17 फरवरी: ड्राइंग एंड डिजाइन
      • 18 फरवरी: रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि
      • 19 फरवरी: मनोविज्ञान
      • 20 फरवरी: NSQF, शारीरिक शिक्षा
      • 21 फरवरी: कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
      • 23 फरवरी: जीवविज्ञान
      • 25 फरवरी: गणित
      • 26 फरवरी: राजनीति शास्त्र
      • 27 फरवरी: इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
      • 2 मार्च: समाज शास्त्र
      • 3 मार्च: भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि
      • 6 मार्च: उर्दू, मराठी
      • 7 मार्च: हिंदी

परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स:

  • इस बार 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में कुल 16.50 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
  • 10वीं में लगभग 9.50 लाख और 12वीं में 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हैं।
  • परीक्षा केंद्र पर छात्र सुबह 8.30 बजे तक उपस्थित रहें। इसलिए बोर्ड की सलाह है कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

नोट: ताजा जानकारी और किसी भी अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

 

Leave a Reply