Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

टॉयलेट की बदबू से पाएं तुरंत छुटकारा, बस 2 रुपये की सफेद गोली का जादू

घर का टॉयलेट चाहे जितना भी साफ क्यों न हो, अक्सर सीलन और बदबू पूरी मेहनत को बेकार कर देती है। बाजार के महंगे एयर फ्रेशनर और टॉयलेट क्लीनर न केवल कीमिकल से भरे होते हैं, बल्कि उनका असर भी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है। लेकिन यूट्यूब चैनल सुरेंद्र की दुनिया’ ने घरेलू और बेहद सस्ता उपाय बताया है, जिससे आपकी टॉयलेट की बदबू तुरंत गायब हो जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

सुरेंद्र की दुनिया की खास टिप्स

  1. कमोड में कपूर की गोली
    रात को सोने से पहले कमोड में कपूर की एक गोली डालें। रात भर कपूर का अर्क पानी में घुलकर गंध और कीटाणुओं को खत्म कर देगा। सुबह फ्लश करने के बाद महसूस करेंगे कि टॉयलेट पूरी तरह महक रहा है।
  2. फ्लश टैंक में कपूर
    2-3 गोलियों को सूती कपड़े या नेट की पोटली में बांधकर फ्लश टैंक में लटका दें। जब भी फ्लश करेंगे, पानी में घुली खुशबू टॉयलेट को लंबे समय तक फ्रेश रखेगी।
  3. कपूर और पानी का स्प्रे
    एक स्प्रे बोतल में पानी और 4-5 कपूर की गोलियां पीसकर मिलाएं। इसे टॉयलेट की दीवारों, टाइल्स और कोनों में छिड़कें। कपूर की एंटी-बैक्टीरियल शक्ति हवा को शुद्ध कर बदबू को जड़ से खत्म करेगी।
  4. टॉयलेट के कोनों में कपूर की पोटली
    नमी वाले कोनों में कपूर की दो गोलियों को नेट में बांधकर लटका दें। धीरे-धीरे उड़ती खुशबू पूरे टॉयलेट को हमेशा ताजगी देती रहेगी।
  5. सिंक और ड्रेनेज के लिए असरदार
    टॉयलेट के फ्लोर जाली के पास कपूर की गोली रखें। यह बदबू को रोकने के साथ छोटे कीड़े और कॉकरोच भी टॉयलेट में आने से रोकता है।
  6. कपूर और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन
    अगर टॉयलेट बहुत बदबूदार है, तो आधा कप बेकिंग सोडा में कपूर पाउडर मिलाकर फर्श और कमोड के किनारों पर छिड़कें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। बेकिंग सोडा गंदगी हटाएगा और कपूर माहौल को ताजगी से भर देगा।

नोट: यह उपाय घरेलू नुस्खे के तौर पर साझा किया गया है।

 

Leave a Reply