Thursday, January 15

बिहार में मकर संक्रांति की धूम: CM नीतीश ने आनंद मोहन और चिराग पासवान के साथ उठाया दही-चूड़ा का लुत्फ

 

This slideshow requires JavaScript.

 

पटना: बिहार में मकर संक्रांति की रौनक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित ‘दही-चूड़ा भोज’ में भाग लेकर परंपरा का आनंद लिया। पहले वे आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद के घर पहुंचे, जहां सांसद पत्नी लवली आनंद ने सपरिवार उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, रत्नेश सादा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया।

 

इसके बाद नीतीश कुमार चिराग पासवान के घर भी पहुंचे। चिराग ने अपने सांसद बहनोई अरुण भारती के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी और अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पटना में पिछले तीन दिनों से सियासी गलियारे में दही-चूड़ा भोज की परंपरा जीवंत है, और नेताओं ने इसे सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ राजनीतिक संवाद का माध्यम भी बनाया।

 

Leave a Reply