Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

रांची से लापता नाबालिग भाई-बहन अंश और अंशिका रामगढ़ में सुरक्षित बरामद, 2 गिरफ्तार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए नाबालिग भाई-बहन अंश कुमार (5) और अंशिका कुमारी (4) को पुलिस ने रामगढ़ के चितरपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। झारखंड पुलिस की 40 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT), फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चों को ढूंढने में जुटी रही।

 

रामगढ़ एसपी अजय कुमार और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। बच्चों को लेकर रांची एसएसपी रवाना हो गए हैं। बरामदगी के बाद परिवार, पुलिस और आमजन में राहत की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चों की सेहत सामान्य है और जल्द ही पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जाएगा।

 

इस ऑपरेशन में पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी थी और पूरे देश के 17 हजार थानों को अलर्ट किया गया। बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में भी टीमें भेजी गई थीं। लगातार मेहनत के बाद दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित हुई।

 

Leave a Reply