Saturday, June 20

This slideshow requires JavaScript.

लालू यादव के आवास पर इस बार नहीं सजेगी दही-चूड़ा की महफिल RJD ने बताया क्यों रद्द हुआ ‘चर्चित भोज’

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

 

पटना: बिहार की सियासत में मकर संक्रांति का अपना अलग महत्व रहा है। हर साल इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आवास पर होने वाला ‘दही-चूड़ा भोज’ काफी चर्चित होता है और इसमें दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलता है। लेकिन इस बार यह पारंपरिक महफिल शायद नहीं लगेगी।

 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बताया कि इस साल बड़े पैमाने पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण लालू यादव की सेहत है। मंगनी लाल मंडल ने कहा, “डॉक्टरों की सलाह लालू यादव जी के लिए सर्वोपरि है। उनकी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और वे वही कर रहे हैं, जो डॉक्टरों ने निर्देशित किया है।”

 

भोज को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति तब साफ हुई जब मंगनी लाल मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस बैठक के बाद ही आधिकारिक रूप से भोज रद्द करने की पुष्टि कर दी गई।

 

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि लालू यादव डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही मकर संक्रांति मनाएंगे, लेकिन इस साल दिग्गजों की मौजूदगी में होने वाला पारंपरिक दही-चूड़ा भोज नहीं होगा।

 

Leave a Reply