Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

‘बॉर्डर 2’ इवेंट में सुनील शेट्टी भावुक: बेटे अहान की पहली फिल्म की असफलता पर छलके आंसू

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के तीसरे गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ के रिलीज इवेंट में बेटे अहान शेट्टी के करियर के शुरुआती मुश्किल दौर को लेकर भावुक बयान दिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि अहान की पहली फिल्म ‘तड़प’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद उनके जीवन और करियर में चुनौतीपूर्ण समय आया।

This slideshow requires JavaScript.

इवेंट के दौरान सुनील ने बताया, सब कहते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है तो काम तो बहुत ही मिलता है, लेकिन सच यह है कि अहान ने जीवन में बहुत कुछ झेला है। उनकी पहली फिल्म के बाद उनके करियर में ठहराव आया, लेकिन अब उन्हेंबॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म मिली है। यह उनकी दूसरी फिल्म है और इतनी जिम्मेदारी वाली फिल्म पाना आसान नहीं होता। मैं बस यही दुआ करता हूं कि उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय किया हो।

सुनील ने अपने बेटे को हौसला देते हुए कहा, अहान, यह सिर्फ वर्दी नहीं है। भारत देश अगर प्रगति के लिए जाना जाता है, तो करेज के लिए भी जाना जाता है। और करेज यही ऑफिसर्स हमें देते हैं। उनके इस बात को कहते हुए आंखों में आंसू छलक पड़े।

अहान शेट्टी की मुश्किलें:
अहान ने 2021 में मिलन लूथरिया की फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में लीड रोल में तारा सुतारिया थीं। यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके कारण अहान के करियर की शुरुआत में ही कठिन दौर आया।

इवेंट में अहान ने भी कहा कि उनके ऊपर लगे खर्च अधिक होने और प्रोजेक्ट गंवाने के आरोप गलत थे। उन्होंने कहा, इस इंडस्ट्री में ऐसी बातों को नजरअंदाज करना पड़ता है। आप इनसे सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है।

फिल्मबॉर्डर 2’ के बारे में:
‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसमें अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

 

Leave a Reply