Monday, January 12

राजस्थान में कड़ाके की ठंड: फतेहपुर में -3°C, 15 जिलों में अलर्ट जारी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जयपुर: राजस्थान में ठंड ने लोगों को कंपकंपी में डाल दिया है। रविवार की सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान माइनस 3.4°C दर्ज किया गया, जबकि नागौर में पारा -1.0°C तक गिर गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान 2°C से नीचे रहा। इनमें फतेहपुर, नागौर, पिलानी, सीकर, लूणकरणसर, झुंझुनूं और चूरू शामिल हैं। आने वाले तीन दिन तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और ठंड उसी तरह जारी रहने की संभावना है।

 

15 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 15 जिलों में शीतलहर, अति शीतलहर, कोहरे और अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

 

रेड और ऑरेंज अलर्ट: सीकर, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और नागौर।

येलो अलर्ट: अलवर, डीग, खैरथल, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, जैसलमेर और फलोदी।

 

फतेहपुर में बर्फ की चादर

फतेहपुर में सुबह के समय वाहनों और खेतों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी। लोग घरों से बाहर निकलते समय अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।

 

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान

 

फतेहपुर: -2.0°C

नागौर: -1.0°C

पिलानी: 1.2°C

सीकर: 1.7°C

लूणकरणसर: 1.9°C

झुंझुनूं: 1.9°C

चूरू: 2.0°C

माउंट आबू: 2.5°C

बीकानेर: 2.8°C

जैसलमेर: 3.1°C

श्रीगंगानगर: 3.6°C

दौसा: 3.7°C

करौली: 3.8°C

अलवर: 4.0°C

जवाई डेम (पाली): 4.8°C

सिरोही: 4.8°C

वनस्थली: 5.3°C

बाड़मेर: 5.8°C

पाली: 6.4°C

जालोर: 7.2°C

जोधपुर: 7.5°C

अजमेर: 8.3°C

चित्तौड़गढ़: 8.8°C

भीलवाड़ा: 9.0°C

जयपुर: 9.2°C

अंता (बारां): 9.5°C

डबोक: 9.8°C

प्रतापगढ़: 10.5°C

कोटा: 11.2°C

 

मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply