Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान में कोहरा, ठंडी हवाएं और गिरता पारा: अगले तीन दिन और बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जयपुर: राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग की नई चेतावनी के अनुसार अगले तीन दिन पारा और गिरेगा, जिससे कोहरा और गलन भरी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि शुष्क मौसम के बीच दिन और रात दोनों समय में ठंड का प्रकोप रहेगा।

 

बारिश और ओले बढ़ा रहे ठंड:

जयपुर संभाग के पिलानी, खैरथल और तिजारा में हल्की बारिश हुई, वहीं बालोतरा में ओले गिरने से बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान में गिरावट आई। भरतपुर संभाग में हल्की बारिश के कारण भी मौसम और ठंडा हो गया।

 

तापमान सामान्य से काफी नीचे:

हवा में गलन और कोहरे के कारण दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री कम दर्ज किया गया। वनस्थली (टोंक) में दिन का तापमान सामान्य से 5.7°C कम, भीलवाड़ा में 5.0°C कम रहा। रात्रि का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है।

 

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान:

 

जैसलमेर: 4.6°C

सिरोही: 4.9°C

वनस्थली: 5.0°C

दौसा: 5.3°C

लूणकरणसर: 5.6°C

माउंट आबू: 5.7°C

श्रीगंगानगर: 5.8°C

नागौर: 5.8°C

पिलानी: 6.1°C

फलोदी: 6.2°C

बीकानेर: 6.2°C

अंता बारां: 6.6°C

चूरू: 6.8°C

पाली: 7.5°C

सीकर: 7.5°C

झुंझुनूं: 7.6°C

फतेहपुर: 7.6°C

अजमेर: 7.8°C

डबोक: 8.2°C

भीलवाड़ा: 8.4°C

कोटा: 8.6°C

जवाई डेम पाली: 8.6°C

जयपुर: 9.2°C

जालोर: 9.5°C

चित्तौड़गढ़: 9.6°C

बाड़मेर: 9.6°C

जोधपुर: 9.8°C

प्रतापगढ़: 9.6°C

डूंगरपुर: 11.3°C

 

मौसम विभाग की चेतावनी:

अगले तीन दिनों तक ठंडी हवाओं, कोहरे और गलन के कारण दिन में भी ठंड का प्रकोप रहेगा। स्कूली बच्चों की छुट्टियां शनिवार को पूरी हो रही हैं, लेकिन यदि सर्दी बनी रहती है तो स्कूल छुट्टियों में विस्तार कर सकते हैं।

 

Leave a Reply