Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

AQI 400 के पार, दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और जहरीली हवाओं का कहर जारी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच वायु प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी को दर्शाता है।

 

प्रदूषण का हाल:

 

नरेला: 343, नेहरू नगर: 428, पंजाबी बाग: 373, पूसा: 383

आरके पुरम: 392, आनंद विहार: 425, अशोक विहार: 369, बवाना: 354

चांदनी चौक: 408, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 390, डीटीयू क्षेत्र: 339

 

नोएडा और गाजियाबाद:

 

नोएडा: सेक्टर-125: 358, सेक्टर-62: 364, सेक्टर-1: 397, सेक्टर-116: 365

गाजियाबाद: इंदिरापुरम 348, लोनी 368, संजय नगर 307, वसुंधरा 432

 

मौसम विभाग का अनुमान:

10 जनवरी को अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 6°C के आसपास रहा। नमी अधिक होने के कारण कोहरे और प्रदूषण का असर और बढ़ गया। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5°C तक गिरने की संभावना है। 12 जनवरी को भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

 

विशेषज्ञों की चेतावनी:

बारिश कम होने और हवा धीमी होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंसे हुए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल, दिल्ली-NCR में प्रदूषण, ठंड और कोहरे का दोहरा प्रकोप जारी है और आने वाले कुछ दिनों में सुधार की उम्मीद कम है।

 

Leave a Reply