Friday, February 13

अर्चना पूरन सिंह का हाथ अब पहले जैसा नहीं रहेगा, कलाई टूटी तो हुई दुर्लभ बीमारी, रोईं एक्ट्रेस

लंदन: टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के लिए साल 2025 कई मायनों में खास रहा, लेकिन इसमें कुछ परेशानियां भी आईं। हाल ही में उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने एक व्लॉग में बताया कि फिल्म के सेट पर कलाई टूटने के बाद अर्चना को एक दुर्लभ बीमारी हो गई, जिससे उनका एक हाथ अब पहले जैसा नहीं रहेगा।

This slideshow requires JavaScript.

आयुष्मान ने बताया कि साल 2025 में अर्चना एक फिल्म के सेट पर थीं और वहीं उनका हाथ टूट गया। इसके बाद उन्हें सीआरपीएस (कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम) नामक बीमारी हो गई, जिसके कारण उनका हाथ पहले जैसा काम नहीं कर पाएगा। इस दर्दनाक अनुभव को लेकर अर्चना और उनके बेटे भावुक हो उठे।

आयुष्मान ने व्लॉग में बताया कि उनकी मॉम ने इसके बावजूद 2-3 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की और पूरे महीने मेहनत करते हुए कभी शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा, अद्भुत बनने के लिए कितनी सहनशक्ति चाहिए, इसे मेरी मॉम ने हमें दिखाया। 60 साल की उम्र में उन्होंने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया और कई नई चीजें अपनाई। यह वाकई अविश्वसनीय है।

अर्चना फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। उनके बेटे आर्यमान के बर्थडे को खास बनाने के बाद, आयुष्मान ने परिवार के लिए एक भावुक ट्रिब्यूट दिया, जिसे देखकर अर्चना खुद अपनी आंसू नहीं रोक पाईं।

यह घटना उनके करियर की चुनौतियों और सहनशीलता को उजागर करती है। अर्चना की हिम्मत और लगन ने साबित किया कि उम्र और कठिनाइयाँ कभी भी सपनों और काम के प्रति समर्पण को रोक नहीं सकतीं।

 

Leave a Reply