Friday, June 26

This slideshow requires JavaScript.

HCS Exam 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का नया पैटर्न, प्रीलिम्स 400 अंकों का और मेंस में 6 पेपर

चंडीगढ़, 9 जनवरी 2026: हरियाणा सिविल सेवा (HCS) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। राज्य सरकार ने HCS परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्रीलिम्स का पेपर 400 अंकों का होगा और मुख्य परीक्षा (मेनस) में 6 पेपर होंगे।

This slideshow requires JavaScript.

हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी कि HCS परीक्षा के पाठ्यक्रम में संसोधन किया गया है।

नया पैटर्न:

  • प्रीलिम्स: कुल 400 अंक, दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र।
  • मुख्य परीक्षा (मेनस): कुल 600 अंक, जिसमें सामान्य अध्ययन के 4 पेपर और 2 नए वर्णानात्मक पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 3 घंटे का और 100 अंक का होगा।

पुराने पैटर्न की तुलना:

प्रीलिम्स (पुराना):

पेपर विषय अंक
पेपर-I जनरल स्टडीज 100
पेपर-II सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) 100

मेनस (पुराना):

पेपर विषय अंक
पेपर-I इंग्लिश 100
पेपर-II हिन्दी 100
पेपर-III जनरल स्टडीज 200
पेपर-IV एक ऑप्शनल सब्जेक्ट 200

पुराने पैटर्न में प्रीलिम्स 200 अंकों का था और मेंस में कुल 4 पेपर शामिल थे। नए पैटर्न में प्रीलिम्स 400 अंकों का और मेंस में 6 पेपर होंगे, जिसमें दो नए पेपर जोड़े गए हैं।

हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द ही नए पैटर्न का सिलेबस जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in नियमित रूप से चेक करें और नई तैयारी उसी के अनुसार करें।

 

Leave a Reply