Sunday, February 1

खान सर का न्यू ईयर गिफ्ट: बिहार पुलिस, रेलवे, UPSC और BPSC समेत सभी कोर्स पर 50% की भारी छूट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अपनी अनोखी पढ़ाने की शैली के लिए पूरे देश में मशहूर खान सर ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बंपर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की घोषणा सुनकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के परसिया गांव के रहने वाले प्रिंस का कहना है, “मेरे पास कोचिंग के पैसे नहीं थे। अब खान सर की 50 प्रतिशत फीस में छूट के ऑफर से मैं अपनी तैयारी आसानी से जारी रख सकूंगा। यह हमारे जैसे छात्रों के लिए बहुत बड़ी मदद है।” राजधानी पटना के अनिसाबाद में रहने वाले प्रिंस जैसे हजारों छात्र अब खान सर के भरोसे अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

 

खान सर का ऑफर

खान सर ने एक वीडियो संदेश में बताया कि रेलवे, बिहार पुलिस, UPSC, BPSC, JP और विभिन्न पीसीएस कोर्स के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासेस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा, “यूपीएससी बैच, हर PCH बैच, बिहार पीसीएस और जेपीएससी में भी 50 प्रतिशत की छूट लागू है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पीसीएस में भी यही ऑफर है। न्यू ईयर के मौके पर यह डिस्काउंट आज से ही शुरू हो गया है।”

 

खान सर ने आगे कहा कि इस ऑफर से छात्रों का नॉलेज बढ़ेगा और उनका चयन भी आसान होगा। “इससे छात्र कम पैसे खर्च करके अपनी तैयारी पूरी कर पाएंगे। बिहार पुलिस के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों बैच मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे। रेलवे के लिए भी जल्द ही नए बैच आ रहे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।”

 

खान सर कौन हैं?

फैजल खान, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है, यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वे प्रसिद्ध शिक्षक, यूट्यूबर और कोचिंग संचालक हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विज्ञान में बीएससी और एमएससी करने के बाद उन्होंने भूगोल में डिग्री हासिल की। वे बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग देकर छात्रों को किफायती शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनका यूट्यूब चैनल “खान जीएस सेंटर” 23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ लोकप्रिय है।

 

खान सर का यह ऑफर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और उन्हें अपने सपनों की नौकरी पाने का मौका देगा।

 

 

Leave a Reply