Friday, February 27

HCL वैकेंसी 2026: बिना परीक्षा के हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में एक्सपर्ट और मेडिकल प्रोफेशनल की भर्ती

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अगर आप सरकारी कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं, तो हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में आपके लिए एक सुनहरा मौका है। HCL ने सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट, सब्जेक्ट एक्सपर्ट, मेडिकल प्रोफेशनल समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आपको किसी भी परीक्षा का सामना नहीं करना होगा। चयन केवल पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिससे यह उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

 

HCL भर्ती 2026: पदों की जानकारी

 

| पद का नाम                   | डोमेन                     | पदों की संख्या |

| ————————— | ————————- | ————– |

| सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट    | माइनिंग, एनवायरमेंट       | 02             |

| सब्जेक्ट एक्सपर्ट           | माइनिंग                   | 01             |

| एसोसिएट सब्जेक्ट एक्सपर्ट   | ज्यूलॉजी                  | 01             |

| असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट | ऑफिशियल लैंग्वेज (हिन्दी) | 01             |

| मेडिकल प्रोफेशनल            | M& HS (MBBS)              | 01             |

| मेडिकल प्रोफेशनल            | M&HS (MD- मेडिसिन)        | 01             |

 

योग्यता:

 

सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट माइनिंग: बीटेक/माइनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और संबंधित क्षेत्र में 40 साल का अनुभव।

सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट एनवायरमेंट: इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और 3 साल का अनुभव।

माइनिंग सब्जेक्ट एक्सपर्ट: बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) और 35 साल का अनुभव।

असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट (हिन्दी): हिन्दी में मास्टर्स डिग्री, इंग्लिश के साथ और 30 साल का अनुभव।

एमबीबीएस मेडिकल प्रोफेशनल: एमबीबीएस डिग्री और न्यूनतम 20 साल का अनुभव।

एमडी/MS मेडिकल प्रोफेशनल: एमडी/MS (मेडिसिन) डिग्री और न्यूनतम 20 साल का अनुभव।

 

सैलरी पैकेज:

 

इन पदों पर वेतन निर्धारित नहीं है, और उम्मीदवारों को उनकी विजिट के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

 

सीनियर/सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स: प्रति विजिट ₹3500- ₹6250 (16 विजिट प्रति माह), यानी मासिक वेतन ₹1 लाख तक हो सकता है।

मेडिकल प्रोफेशनल MBBS: ₹3500 प्रति विजिट, MD/MS के लिए ₹4750 प्रति विजिट।

इसके अलावा, डीए ₹800 प्रति दिन और होटल, रेल सुविधाएं भी दी जाएंगी।

 

आवेदन कैसे करें?

 

इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 है।

 

आवेदन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन से फॉर्मेट डाउनलोड करें।

फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भेजें।

आवेदन पत्र ईमेल: careershindcopper@gmail.com पर भेजें।

इसके अलावा, गूगल फॉर्म भी भरना होगा।

 

इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार HCL की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply