Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

बेटी की शादी तय करना पड़ा भारी, जैसलमेर में युवक पर धारदार हथियारों से हमला

 

This slideshow requires JavaScript.

 

जैसलमेर: जैसलमेर जिले के म्याजलार थाना क्षेत्र के सत्तो गांव में पारिवारिक फैसले को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खलताना गांव के निवासी सत्तार खान (35) की बेटी की शादी अपने ही समाज के युवक से तय करने पर नाराज लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सत्तार खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

घटना बीते सोमवार को हुई। शादी के दो दिन बाद जब सत्तार खान ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी 15 से 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सत्तार खान के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

 

परिवार के मुताबिक, घायल सत्तार खान को तुरंत जैसलमेर स्थित जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस टीम की सहायता से घायल को जोधपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घटना के बाद परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल के भाई मठार खान का कहना है कि उन्होंने हमले से पहले ही म्याजलार थाना पुलिस को संभावित खतरे की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही मठार खान का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत भी ली।

 

परिवार का कहना है कि हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

फिलहाल, सत्तो गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है और ग्रामीण पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply