Saturday, December 20

चीन की चुनौती के बीच अमेरिका-भारत रणनीतिक जुड़ाव, ट्रंप ने NDAA 2026 पर किए दस्तखत

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: चीन के बढ़ते दबाव और आक्रामक कदमों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (NDAA) पर दस्तखत कर अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है। NDAA 2026 में भारत के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक स्वतंत्र और खुले माहौल को बनाए रखने और चीन से आने वाली चुनौतियों का सामना करने पर जोर दिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन ने इस कदम के जरिए QUAD (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूती देने की दिशा में ठोस संकेत दिए हैं। NDAA में भारत को अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति का अहम स्तंभ बताया गया है और भारतीय साझेदारी के विस्तार पर विशेष जोर है।

हालांकि, ट्रंप के इस साल भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और पाकिस्तान के साथ बढ़ते संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने। अब सवाल यह है कि क्या NDAA 2026 के जरिए अमेरिका भारत के साथ पुराने संबंधों की क्षतिपूर्ति कर सकेगा और दिल्ली का विश्वास जीत पाएगा।

NDAA 2026 में सैन्य अभ्यास, रक्षा व्यापार, मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहयोग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अमेरिका-भारत परमाणु सहयोग की समीक्षा, BRICS समूह की बढ़ती चुनौती और क्वाड देशों के क्षेत्रीय अभ्यास को भी कानून में शामिल किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले साल ट्रंप की रणनीति भारत और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका की बढ़त बनाए रखने के लिए निर्णायक होगी। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका अपने पुराने फैसलों के बावजूद भारत के साथ अपने रणनीतिक रिश्ते को किस तरह फिर से मजबूत करता है।

Leave a Reply