Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

शीर्षक:दिल्ली की महिला ने रेड लाइट एरिया की लड़कियों को बचाने का लिया संकल्प, प्रेमानंद महाराज ने दी खास सलाह

“स्वयं का कल्याण अलग, दूसरों के कल्याण की भावना खास होती है” – संत ने कहा
मथुरा: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में दिल्‍ली से आई एक महिला श्रद्धालु को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया। महिला दिल्ली के रेड लाइट एरिया में फंसी महिलाओं और उनके बच्चों को नया जीवन देने का काम कर रही हैं।

This slideshow requires JavaScript.

महिला ने आश्रम में संत से साझा किया कि उनका कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण है और कभी-कभी विश्वास भी कम हो जाता है। इसके जवाब में प्रेमानंद महाराज ने कहा, “आप राधा नाम का जप कीजिए। ये बहुत प्रशंसनीय कार्य है। जिनका जीवन गंदे काम में बीत रहा है, उनको वहां से निकालना और उन्हें नया जीवन देना बहुत बड़ा कार्य है। आत्मविश्वास कभी टूटना नहीं चाहिए बल्कि और बढ़ना चाहिए।”

संत ने आगे कहा, “स्वयं के लिए भजन करना, अपना कल्याण करना अलग बात होती है, लेकिन दूसरों के कल्याण की भावना एक खास बात होती है। कई परिस्थितियों में बच्चियां इस दलदल में फंस जाती हैं। आप यह काम लगातार कीजिए और राधा नाम का जप कीजिए ताकि आपका आत्मबल कभी टूटे न। आप लड़ती रहिए। आपकी रक्षा में भगवान खड़े हैं।”

यह वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के लिए प्रेरणादायक संदेश बन गया है।

Leave a Reply