Tuesday, February 3

SSC CGL 2025 Tier 1 रिजल्ट घोषित: सीधे लिंक से करें डाउनलोड, कटऑफ भी जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कैटेगोरी वाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

SSC CGL टियर 1 रिजल्ट कैसे देखें:

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  2. Result सेक्शन में क्लिक करें।
  3. Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-I)- Declaration for Result of Tier-I लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन/एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. सब्मिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
  • री-एग्जाम 14 अक्टूबर को हुआ था।
  • टियर 1 में प्राप्त अंक के आधार पर उम्मीदवारों को टियर II परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

SSC CGL टियर 1 कटऑफ 2025:

श्रेणीकटऑफ अंक
एससी114.97
एसटी106.37
ओबीसी130.37
ईडब्ल्यूएस127.42
जनरल136.83
ईएसएम92.80
ओएच100.87
एचएच68.80
वीएच72.00
अन्य (PwD)41.71

यह कटऑफ जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर और स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड II पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए लागू है। इन दोनों पदों के लिए अलग से कटऑफ जारी की गई है।

अगला चरण:
टियर 1 परीक्षा के बाद CGL टियर II परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

अभ्यर्थी रिजल्ट और संबंधित अन्य जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट नियमित रूप से चेक कर सकते हैं।

सीधे रिजल्ट लिंक: SSC CGL Tier 1 Result 2025 Download

Leave a Reply