Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

करियर राशिफल (Career Rashifal) – 17 दिसंबर 2025: मंगल-सूर्य बनाएंगे कुछ राशियों को धनवान, व्यवसाय में मिलेगी बड़ी सफलता

नई दिल्ली: पंचांग के अनुसार, 17 दिसंबर 2025, बुधवार को सुनफा योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ योग माना गया है, जो जातक को धन, प्रतिष्ठा और व्यवसाय में बड़ी सफलता दिलाता है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे और मंगल-सूर्य के साथ प्रभाव से यह योग विशेष लाभकारी रहेगा। इस शुभ योग का असर शिक्षा, व्यवसाय और वित्तीय मामलों में देखने को मिलेगा। आइए जानें 12 राशियों का आज का करियर और आर्थिक हाल।

This slideshow requires JavaScript.

मेष राशि

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। वृश्चिक राशि में चंद्रमा आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएगा। मंगल की क्रियाशीलता और पुरुषार्थ आपको हर काम में यश दिलाएगी।

वृष राशि

राजनीतिक और कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। शाम का समय परिवार के साथ बिताना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिल सकते हैं।

कर्क राशि

शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज लिया गया कोई निर्णय भविष्य में लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की अड़चनें दूर होंगी। जन संपर्क में वृद्धि से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि

विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख साधनों पर शुभ व्यय से मन हर्षित रहेगा। पुरानी कटुता समाप्त होकर नए संबंध बन सकते हैं।

कन्या राशि

वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्यों में धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि

आज अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। आय कम और खर्च अधिक होने की संभावना है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है।

वृश्चिक राशि

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध फाइनल होने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे यदि आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाए।

धनु राशि

राज्य कार्यों में सफलता और घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। पत्नी से वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि के योग हैं।

मकर राशि

सत्पुरुषों से मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भूमि-जायदाद संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। शाम को स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

कर्मफल सिद्धि की संभावना है। कहीं से धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। पुराने भाई-बिन्दुओं से विवाद समाप्त होंगे। वृद्ध महिला का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। व्यवसाय में निवेश लाभकारी साबित होगा। विरोध पक्ष पर विजय और भाग्य का सितारा चमकने लगेगा।

Leave a Reply