अंता उपचुनाव से पहले हाड़ौती के किसानों के लिए 1000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किया ऐलान
कोटा/बारां: अंता विधानसभा में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले राजस्थान सरकार ने हाड़ौती के किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को कोटा में कहा कि अतिवृष्टि और बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान को देखते हुए हाड़ौती समेत प्रदेश के किसानों के लिए कुल 1700 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
🔹 किसानों को मिलेगा दोहरी राहत
कृषि मंत्री ने बताया कि राहत पैकेज दो हिस्सों में वितरित किया जाएगा:
कृषि बीमा क्लेम: कोटा संभाग के चारों जिलों को 500 करोड़ रुपए
आपदा राहत: प्रभावित किसानों को 500 करोड़ रुपए
कृषि मंत्री ने बताया कि कोटा संभाग में ड्रोन सर्वे में सामने आया कि कोटा और बूंदी जिलों में 70 से 90 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हुई हैं। किसानों की राहत के लिए राज्य सरकार पहली बार इतनी बड़ी राशि दे रही है।
🔹 882 गांवों में मुआ...










