Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

देशभर में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे के बीच “Heart Care Program” जल्द होगा शुरू

प्रतिदिन 100 लोगों की होगी फ्री हार्ट स्कैनिंग, शुरुआती स्तर पर पहचाने जाएंगे हृदय रोग

उज्जैन। देशभर में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों और हृदय रोगों से होने वाली बढ़ती मौतों को ध्यान में रखते हुए Path of Living Naturopathy Club Pvt. Ltd. एवं Nivraha Foundation के संयुक्त तत्वावधान में जल्द ही “Heart Care Program” की शुरुआत की जाएगी। इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 100 लोगों की फ्री हार्ट स्कैनिंग की जाएगी, ताकि हृदय रोगों को शुरुआती स्तर पर पहचानकर समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

This slideshow requires JavaScript.

संस्था के चेयरपर्सन एवं प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकार Vinayak Jain ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर संस्था गंभीर रूप से चिंतित है। इसी उद्देश्य से निव्रह फाउंडेशन के सहयोग से यह विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि प्रारंभिक स्तर पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की असंतुलित स्थिति की पहचान कर ली जाए, तो हृदय रोगों और हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के तहत विशेष हार्ट स्कैनिंग एवं हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से यह जांच की जाएगी कि व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल स्तर संतुलित है या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों और हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनता जा रहा है।

Vinayak Jain ने बताया कि यदि हार्ट अटैक के खतरे की पहचान प्रारंभिक अवस्था में कर ली जाए, तो बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है। वर्तमान स्वास्थ्य रिपोर्टों के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लगभग 28 से 32 लाख लोग हार्ट अटैक एवं हृदय रोगों के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं प्रतिदिन यह आंकड़ा 8 हजार से अधिक मौतों तक पहुँच चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में हार्ट अटैक ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां देश में कैंसर से प्रतिवर्ष लगभग 9 लाख लोगों की मृत्यु होती है, वहीं हृदय रोगों एवं हार्ट अटैक से लगभग 32 लाख लोगों की जान जा रही है।

संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह फ्री हेल्थ स्कैनिंग अभियान आगामी 1 जून से मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के विभिन्न शहरों में इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

संस्था का उद्देश्य आमजन के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को प्रोत्साहित करना तथा हृदय रोगों से होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य करना है।

Leave a Reply