This slideshow requires JavaScript.

भारत में हर वर्ष 30 लाख मौतें हार्ट अटैक से — प्रतिदिन 8 हजार से अधिक लोग बन रहे हृदय रोग का शिकार, Healthy India Mission ने शुरू की जागरूकता मुहिम

बढ़ती जानलेवा बीमारियों के बीच “Healthy India Mission” बना नई उम्मीद

भारत आज तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों की चुनौती का सामना कर रहा है। हार्ट अटैक, कैंसर, लिवर और किडनी संबंधी रोग लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं विभिन्न अध्ययनों के अनुसार देश में प्रतिवर्ष लगभग 30 लाख लोगों की मृत्यु हृदय रोग एवं हार्ट अटैक के कारण हो रही है। इसका अर्थ है कि प्रतिदिन लगभग 8 से 8.5 हजार लोग हृदय संबंधी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

वहीं कैंसर भी देश में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी बन चुका है, जिससे हर वर्ष लगभग 9 लाख लोगों की मृत्यु होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त किडनी संबंधी बीमारियों से प्रतिवर्ष करीब 2 लाख लोगों की मौत हो रही है, जबकि गंभीर लिवर रोगों से प्रभावित मरीजों की संख्या 10 से 12 लाख प्रति वर्ष तक पहुँच रही है।

स्वास्थ्य रिपोर्टों के अनुसार HIV/AIDS तथा सड़क दुर्घटनाएँ भी बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रही हैं। सड़क हादसों में हर वर्ष लगभग 1.8 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता के माध्यम से इन गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रारंभिक जांच से बचाई जा सकती हैं लाखों जिंदगियाँ

विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश गंभीर बीमारियों का पता शुरुआती चरण में लग जाए तो समय पर उपचार संभव हो जाता है और मरीज को गंभीर अवस्था तक पहुँचने से बचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर Path of Living Naturopathy Club Pvt. Ltd. एवं Nivraha Foundation के संयुक्त तत्वावधान में “Healthy India Mission” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत Heart, Liver एवं Kidney की जांच और स्कैनिंग के माध्यम से बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। संस्था का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाएँ पहुँचाकर लोगों को गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

स्वास्थ्य जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

इस संबंध में Vinayak Luniya, Pandit Aditya Narayan Banerjee एवं Vidhal Jain ने मीडिया के साथ साझा किए गए अध्ययन में बताया कि आज के समय में स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि “Healthy India Mission” का लक्ष्य देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना, लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करना तथा अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाएँ पहुँचाना है, ताकि भारत को स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply