निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा, बेटी–दामाद को खोकर बेसुध हुई मां
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार की देर रात घना कोहरा एक परिवार के लिए काल बन गया। निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी की बाइक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसा चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास हुआ। प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी राधा देवी के साथ बाइक से चरवा के सिरसी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब नौ बजे दोनों मितवापुर स्थित ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान समसपुर गांव के पास घने कोहरे के कारण अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी के सिर पेड़ से जा टकराए और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड...










