Sunday, April 5

Uttar Pradesh

यूट्यूब से सीखी गैस कटर तकनीक, बाराबंकी में तीन शातिर चोर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

यूट्यूब से सीखी गैस कटर तकनीक, बाराबंकी में तीन शातिर चोर गिरफ्तार

    बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस ने एटीएम मशीन काटकर नकदी चोरी करने वाले तीन शातिर दोस्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने यूट्यूब से गैस कटर चलाने की ट्रेनिंग लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।   पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, एटीएम कार्ड, एलपीजी सिलेंडर, क्रेटा कार और एक तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गौड़, मोहित चौधरी और राज कनौजिया के रूप में हुई है। ये सभी अयोध्या जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।   विशेष अभियान में हुई गिरफ्तारी जिले में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जैदपुर कोतवाली पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा ...
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे स्वामीनारायण संप्रदाय के संत, श्रीजी के लिए भेंट किया हारमोनियम
State, Uttar Pradesh

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे स्वामीनारायण संप्रदाय के संत, श्रीजी के लिए भेंट किया हारमोनियम

    वृंदावन (मथुरा)। भक्ति, वैराग्य और रस की भूमि वृंदावन में इन दिनों आध्यात्मिक चेतना अपने चरम पर है। देश-विदेश से श्रद्धालु और संत प्रेमानंद महाराज के सान्निध्य में आकर आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में पुणे से आए स्वामीनारायण संप्रदाय के वरिष्ठ संतों ने प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनके साथ आध्यात्मिक संवाद किया।   पुणे से आए ये संत बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था से जुड़े हुए हैं। स्वामीनारायण संप्रदाय अपनी अनुशासित जीवनशैली, विशाल मंदिर निर्माण, सेवा कार्यों और सामाजिक सुधारों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। पुणे में इस संप्रदाय का व्यापक प्रभाव है, जहां संत युवा पीढ़ी में संस्कार, सेवा और सनातन मूल्यों के प्रसार का कार्य कर रहे हैं।   हारमोनियम भेंट, वातावरण हुआ भक्तिमय   जब स्वामीनारायण संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज ...
अलीगढ़ में पुलिस की किरकिरी, चौकी परिसर में ऑन ड्यूटी सोते मिले दरोगा, वीडियो वायरल
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में पुलिस की किरकिरी, चौकी परिसर में ऑन ड्यूटी सोते मिले दरोगा, वीडियो वायरल

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। लोधा थाना क्षेत्र की खेरेश्वर पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा का ड्यूटी के दौरान चारपाई पर सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है।   वायरल वीडियो में दरोगा शिव कुमार शर्मा खाकी वर्दी में चौकी परिसर के भीतर चारपाई पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर रुमाल रखा हुआ है, जबकि जूते चारपाई के पास उतरे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया।   जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल   ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का इस तरह सोना न केवल विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर ...
बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भारत खोले फाटक, अवैध पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाए: साध्वी प्राची
Politics, State, Uttar Pradesh

बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भारत खोले फाटक, अवैध पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाए: साध्वी प्राची

    मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने तीखा और भावनात्मक बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश की सीमाओं के फाटक खोलकर वहां के पीड़ित हिंदुओं को भारत में सुरक्षित शरण दी जाए। साथ ही उन्होंने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजने की भी अपील की।   मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और हत्याएं अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो राजनीतिक नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गाजा पट्टी जैसे मुद्दों पर मानवता की दुहाई देते नजर आते हैं, वे बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, “जब हिंदू मारे जाते हैं, तब इन नेताओं ...
बुलंदशहर गैंगरेप केस: उम्रकैद के बाद हंसा जुबैर, पीड़िता बोली—ऐसे दरिंदों को चौराहे पर फांसी होनी चाहिए
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर गैंगरेप केस: उम्रकैद के बाद हंसा जुबैर, पीड़िता बोली—ऐसे दरिंदों को चौराहे पर फांसी होनी चाहिए

    उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बुलंदशहर गैंगरेप कांड में लगभग नौ साल बाद अदालत द्वारा दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बावजूद पीड़िता को न्याय अधूरा लगता है। फैसले के बाद मुख्य आरोपी जुबैर का अदालत परिसर में हंसते हुए नजर आना पीड़िता और उसके परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा साबित हुआ।   पीड़िता ने गहरे आक्रोश और पीड़ा के साथ कहा, “ऐसे हैवानों को जेल नहीं, चौराहे पर फांसी मिलनी चाहिए। मैं कानून की पढ़ाई कर रही हूं। जज बनकर ऐसी पीड़िताओं को जरूर इंसाफ दिलाऊंगी।” उसने बताया कि घटना की याद आज भी उसे सोने नहीं देती। “वह काली रात आज भी रूह कंपा देती है। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो गया। हमें अपनी पहचान छुपाकर गुमनामी की जिंदगी जीनी पड़ रही है।”   ‘आज भी कानों में गूंजती हैं बेटी की चीखें’   पीड़िता के पिता की आंखें आज भी उस रात को याद कर भर आती हैं। उन्ह...
“कप्तान साहब से फोन कराइए, तभी FIR होगी” — फतेहपुर में इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, दलित युवती को मिला न्याय
State, Uttar Pradesh

“कप्तान साहब से फोन कराइए, तभी FIR होगी” — फतेहपुर में इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, दलित युवती को मिला न्याय

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में थाना पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर इंस्पेक्टर ने कहा—“कप्तान साहब (एसपी) से फोन कराइए, तभी केस दर्ज करेंगे।” मजबूर होकर युवती को एसपी की चौखट पर जाना पड़ा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। खेत में बकरी चराने से रोका, तो तोड़ दिया हाथ पीड़िता दीपिका, निवासी निबावर दरौटा लालपुर गांव, ने बताया कि वह गरीब किसान की दलित बेटी है। करीब एक माह पहले गांव के ही संदीप दुबे की बेटियां रिमझिम और खुशी उसके खेत में खड़ी फसल में बकरियां चरा रही थीं। जब दीपिका ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों...
100 वर्ष बाद नई पहल: गीता प्रेस ने शुरू की फ्रेंचाइजी योजना, नेपाल के बुटवल से हुई शुरुआत
State, Uttar Pradesh

100 वर्ष बाद नई पहल: गीता प्रेस ने शुरू की फ्रेंचाइजी योजना, नेपाल के बुटवल से हुई शुरुआत

गोरखपुर। विश्वभर में धार्मिक और आध्यात्मिक साहित्य के लिए विख्यात गीता प्रेस ने अपने स्वर्णिम 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गीता प्रेस ने पहली बार फ्रेंचाइजी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य अपने आदर्शों और मूल्यों की रक्षा करते हुए आध्यात्मिक साहित्य को अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचाना है। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत पड़ोसी देश नेपाल के बुटवल शहर से की गई है। गीता प्रेस प्रबंधन के अनुसार, फ्रेंचाइजी योजना को सख्त और स्पष्ट शर्तों के साथ लागू किया गया है, ताकि संस्था की पहचान, गुणवत्ता और विश्वसनीयता से कोई समझौता न हो। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास अपनी स्वयं की दुकान होना अनिवार्य होगा। शोरूम में केवल गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें ही रखी जाएंगी। किसी अन्य प्रकाशन या विक्रेता की पुस्तकें वहां बिक्री के लिए नहीं रखी जा ...
बांदा में छेड़खानी या दुष्कर्म? पीड़िता ने बड़ी बहन पर साजिश का लगाया आरोप
State, Uttar Pradesh

बांदा में छेड़खानी या दुष्कर्म? पीड़िता ने बड़ी बहन पर साजिश का लगाया आरोप

बांदा (अनिल सिंह): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन मामले को दबाने के लिए उसकी बड़ी बहन ने जानबूझकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का बयान: पीड़िता ने एक वीडियो बयान में बताया कि उसके साथ गंभीर अपराध हुआ। जब उसने इस घटना की सच्चाई उजागर करने की कोशिश की, तो उसे चुप कराने के लिए दबाव बनाया गया और आरोपी से सुलह कराने का प्रयास भी किया गया। घटना का स्थल और समय: पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और कुछ समय पहले अपनी बड़ी बहन की ससुराल, बदौसा थाना क्षेत्र में रह रही थी। 19 दिसंबर की शाम लगभग 6:30 बजे, शौच के लिए खेत की ओर जाते समय आरोपी अंजू उर्फ इरफान पुत्र रसूल बक्स निवासी उडकी का पुरवा अंश भुसासी ने छेड़खानी की। थाने में दर्ज तहरीर: इस मामले में थाने में एफआई...
चंदौली में किन्नरों के मकान में देर रात भीषण धमाका, दीवारें ढहीं, इलाके में दहशत
State, Uttar Pradesh

चंदौली में किन्नरों के मकान में देर रात भीषण धमाका, दीवारें ढहीं, इलाके में दहशत

  चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में रविवार देर रात एक जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज इलाके में किन्नरों के एक तीन मंजिला मकान में अचानक हुए भीषण धमाके से मकान की दीवारें गिर गईं और भवन को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। नींद में गूंजा धमाका, सहम गए लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका रात के समय उस वक्त हुआ जब मकान में रह रहे सभी किन्नर गहरी नींद में थे। अचानक तेज आवाज के साथ हुए धमाके से घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। धमाके से मकान को भारी नुकसान धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की दीवारें गिर गईं और कई हिस्सों में दरारें पड़ गईं। घर का सामान बिखर गया। हालांकि किसी के घायल ह...
कोडीन कफ सिरप मामले में सपा पर गरजे सीएम योगी, बोले– बुलडोजर भी चलेगा, तब हंगामा मत करना
State, Uttar Pradesh

कोडीन कफ सिरप मामले में सपा पर गरजे सीएम योगी, बोले– बुलडोजर भी चलेगा, तब हंगामा मत करना

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के हमलों के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार करते हुए साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में भी बुलडोजर कार्रवाई होगी, और जब ऐसा होगा तो सपा नेताओं को चिल्लाने का कोई हक नहीं होगा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कोडीन कफ सिरप के कथित दुरुपयोग से सैकड़ों मौतों का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। सपा विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर मामले को दबाने के आरोप लगाए। हालात इतने बिगड़ गए कि विपक्षी सदस्य बेल तक पहुंच गए। प्रश्नकाल में उठा मामला प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने कोडीन कफ सिरप का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इस नशीले कफ सिरप के मुख्य...