सीएम योगी का बड़ा प्रहार: कहा- ‘2 नमूने हैं, एक दिल्ली तो दूसरा लखनऊ में बैठते हैं’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर सियासी तापमान और बढ़ गया। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में सरकार की संलिप्तता पर सवाल उठाए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में तीखे अंदाज में विपक्ष पर करारा हमला बोला।
सीएम योगी ने कहा कि देश में दो प्रकार के नमूने हैं—एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। दोनों गलत तरीके से मुद्दों को उठाते हैं और भाग खड़े होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में कफ सिरप से किसी की भी मौत नहीं हुई है। नकली दवाओं या कोडीन कफ सिरप से मौत के दावों का सरकार के पास कोई प्रमाण नहीं है।
सख्त कार्रवाई का एलान:
सीएम योगी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि अब तक 79 केस दर्ज किए जा चुके हैं, 225 लोग नामजद हैं और 78 आरोपियों को ...










