Sunday, April 5

Uttar Pradesh

State, Uttar Pradesh

गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास 100 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ियों का काफिला!

  गोंडा: कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बेबाक अंदाज और चर्चित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार चर्चा का विषय उनकी लग्जरी गाड़ियों और हेलीकॉप्टरों का शानदार बेड़ा बना है।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह के पास 100 से अधिक गाड़ियां हैं, जिनमें चार लैंड रोवर, लेक्सेस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर, किया, रेंज रोवर और कई टॉयटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। सबसे महंगी लेक्सेस कार की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।   पहलवानी और घोड़े के शौक़ीन बृजभूषण शरण सिंह के पास 3 हेलीकॉप्टर भी हैं। उनके चार पहियों वाले वाहन भी बेहद खास हैं। उदाहरण के लिए, उनके पास टोयटा वेल्फायर है जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। वहीं, लैंड रोवर की दो कारों की कीमत क्रमशः 2.5 करोड़ और 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।   लेक्सेस कार अपनी आरामदायक और हाई-स्पीड विशेषताओ...
बलिया में नकली पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, जबरन वसूली करते 6 गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

बलिया में नकली पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, जबरन वसूली करते 6 गिरफ्तार

    बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   मामला रसड़ा–कासिमाबाद राज्य मार्ग का है। जानकारी के अनुसार, सिलहटा के पास स्थानीय राहगीर ने सड़क पर वाहनों की लंबी कतार देखी और पाया कि कुछ लोग पुलिस वर्दी में और कुछ सादे कपड़ों में वाहनों को रोककर जबरन स्टिकर चिपका रहे थे और इसके एवज में पैसे वसूल रहे थे।   शिकायतकर्ता ने स्टिकर लगाने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने चालान की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वसूली करते हुए कुछ आरोपियों को पकड़ा और लंबा जाम हटाया।   पुलिस ने मौके से एक बोलेरो वाहन, करीब 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जबरन चिपकाए...
लखनऊ में ठंड और कोहरे का कहर: नर्सरी तक के स्कूल बंद, कक्षा 1-8 के स्कूल 10 बजे से खुलेंगे
State, Uttar Pradesh

लखनऊ में ठंड और कोहरे का कहर: नर्सरी तक के स्कूल बंद, कक्षा 1-8 के स्कूल 10 बजे से खुलेंगे

.     लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस स्थिति को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का निर्णय लिया है।   जिलाधिकारी विशाख जी. के आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई करेंगे।   अभिभावकों और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश शीतलहर और कोहरे के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। डीएम ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।   मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुछ समय के लिए धूप निकली थी, लेकिन रात और सुबह के समय लगातार ठंड और कोहरा रहने के कारण बच्चों को स्कूल ...
लखीमपुर खीरी में ऑनर किलिंग: बहन को होटल से निकलते देख युवक ने होने वाले जीजा की गोली मारकर हत्या की
State, Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में ऑनर किलिंग: बहन को होटल से निकलते देख युवक ने होने वाले जीजा की गोली मारकर हत्या की

  लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने होने वाले जीजा अहमद जहान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह प्रेम संबंध और शादी को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।   तीन साल का प्रेम प्रसंग   पुलिस के अनुसार, पलिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी अहमद जहान का लखीमपुर शहर की युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन युवती का भाई खुर्शीद इस रिश्ते के खिलाफ था और वह शादी को रोकना चाहता था।   होटल से निकलते देख आपा खोया   जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को खुर्शीद ने अपनी बहन को अहमद जहान के साथ होटल से निकलते हुए देखा। इस बात से नाराज होकर उसने आपा खो दिया और अपने दोस्त अयान के साथ मिलकर अहमद जहान को शहर के बाहर एक सुन...
पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव में मजेदार हादसा: जितिन प्रसाद को पिछाड़ने के चक्कर में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा मुंह के बल गिरे
State, Uttar Pradesh

पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव में मजेदार हादसा: जितिन प्रसाद को पिछाड़ने के चक्कर में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा मुंह के बल गिरे

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रविवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और अन्य नेताओं ने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इसी दौरान पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा केंद्रीय मंत्री को पीछे छोड़ने के चक्कर में मैदान में मुंह के बल गिर गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।   मैदान में हुआ हादसा   गांधी स्टेडियम में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा अचानक मैदान में गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े।   धक्का देने का आरोप   हेमराज वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें जानबूझकर धक्का दिया गया था। इस वीडियो के वायरल होते ही यह घटना राजनीतिक चर्चा क...
कौशांबी से कानपुर जा रही बुजुर्ग महिला की फतेहपुर में दर्दनाक मौत, बोलेरो-ट्रक टक्कर में 5 घायल
State, Uttar Pradesh

कौशांबी से कानपुर जा रही बुजुर्ग महिला की फतेहपुर में दर्दनाक मौत, बोलेरो-ट्रक टक्कर में 5 घायल

  फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने परिवार को अकल्पनीय दुख में डाल दिया। गंभीर बीमारी से पीड़ित 62 वर्षीय इकरामुन निशा का कौशांबी से कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के पास बोलेरो, ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।   हादसे की पूरी जानकारी   जानकारी के अनुसार, इकरामुन निशा के बेटे चांद बाबू, कलीम अहमद, एहसान उल्ला और बहू रजिया बेगम बोलेरो में सवार होकर बीमार महिला को बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे घने कोहरे के कारण बोलेरो ने आगे जा रहे ट्रक के पीछे से टक्कर खा ली। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   घायलों का उपचार ...
भदोही के पूर्व MLA-MLC पर ED का शिकंजा, 25.46 करोड़ की संपत्ति अटैच, कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज
State, Uttar Pradesh

भदोही के पूर्व MLA-MLC पर ED का शिकंजा, 25.46 करोड़ की संपत्ति अटैच, कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और पूर्व MLC रामलली मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए 2002 के तहत इनके खिलाफ अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दाखिल की है। लखनऊ की CBI कोर्ट के स्पेशल जज ने 18 दिसंबर को इस शिकायत पर संज्ञान लिया।   ED ने यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके बाद, पुलिस ने 14 और 26 जुलाई 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में ED ने अब तक 25 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर ली है।   आय से अधिक संपत्ति और पद का दुरुपयोग जांच में सामने आया कि विजय मिश्रा और रामलली मिश्रा ने सरकारी पदों का गलत इस्तेमाल कर अपनी व्यक्तिगत कंपनियों के माध्यम से 36.07 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति इकट्ठा की। आरोप है कि इस ध...
बाराबंकी की बेटी पूजा पाल को मिलेगा पीएम बाल पुरस्कार, किसानों के लिए बनाई धूल रहित थ्रेसर से अंतरराष्ट्रीय पहचान
Politics, State, Uttar Pradesh

बाराबंकी की बेटी पूजा पाल को मिलेगा पीएम बाल पुरस्कार, किसानों के लिए बनाई धूल रहित थ्रेसर से अंतरराष्ट्रीय पहचान

    बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के छोटे से अगेहरा गांव की बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 26 दिसंबर को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।   किसानों के लिए इनोवेशन बना पहचान आठवीं कक्षा की छात्रा पूजा पाल ने किसानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए धूल रहित थ्रेसर का मॉडल विकसित किया। यह थ्रेसर फसल की मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करता है, जिससे किसानों को सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। उनके इस नवाचार को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और बाद में अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहचान मिली।   जापान तक पहुंचा सफर कक्षा 7 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत अपने मॉडल से पूजा ने केंद्र सरकार ...
इटावा में पुश्तैनी मकान विवाद: दलित युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Uttar Pradesh

इटावा में पुश्तैनी मकान विवाद: दलित युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

    इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में पुश्तैनी मकान खाली कराने के दौरान एक दलित युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। 22 वर्षीय शिवम वाल्मीकि अपने परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब चौराहा स्थित मकान में रह रहा था। कोर्ट का फैसला उसके खिलाफ आने के बाद राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मकान खाली कराने पहुंची।   मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार जैसे ही टीम ने मकान से सामान बाहर निकालना शुरू किया, तब शिवम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दी। आग की लपटों को देखकर अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिवम को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।   शिवम की भाभी ज्योति ने आरोप लगाया कि जेठ ने नशे की हालत में उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवाया था। जेठ की मौत के बाद देवीप्रसाद पटेल ने पुश्तैनी मका...
लखनऊ में किसान सम्मान दिवस: सीएम योगी ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी
Politics, Uttar Pradesh

लखनऊ में किसान सम्मान दिवस: सीएम योगी ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी

    लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ में भव्य ‘किसान सम्मान दिवस’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organization) एवं कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर 25 ट्रैक्टर रवाना किए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के कार्यों और कृषक वर्ग के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सम्मान और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित रहा।   किसानों को दिया गया विशेष सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न फसलों में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। धान उत्पादन में कमलनाथ, ग...