यूपी वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम, ऑनलाइन जांचने के ये हैं तीन आसान तरीके
लखनऊ (राहुल पराशर): उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (UP SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर पर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची के फाइनल पब्लिकेशन की प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी।
चुनाव आयोग ने वोटरों से अपील की है कि वे अपना नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में जांचें। इसके लिए तीन आसान तरीके हैं:
ईपीक नंबर (EPIC) से खोजें:
मतदाता सेवा पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएँ।
अपनी भाषा का चयन करें और ईपीक नंबर दर्ज करें।
राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश चुनें।
कैप्चा भरें और सर्च बटन क्लिक करें।
इससे आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम दिख जाएगा।
विवरण के जरिए खोजें:
यदि आपको ईपीक नंबर याद नहीं है तो राज्य, भाषा, अपना नाम, पिता/रिश्तेदार का नाम, जन्म तिथि, आयु, ल...










