Thursday, April 9

Uttar Pradesh

शारदा नहर में मिली बीबीए छात्रा की लाश: सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र, परिवार सदमे में
State, Uttar Pradesh

शारदा नहर में मिली बीबीए छात्रा की लाश: सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र, परिवार सदमे में

  बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शारदा सहायक नहर से बीबीए की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 18 दिनों से लापता 16 वर्षीय महकप्रीत कौर का शव नहर में तैरता मिला। मृतका के बैग से पंजाबी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक युवक द्वारा की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।   मृतका महकप्रीत कौर सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के न्यौराजपुर, पोस्ट उलरा गांव निवासी जगदीप सिंह की पुत्री थी। वह एक शिक्षण संस्थान में बीबीए की छात्रा थी और पढ़ाई में होनहार बताई जा रही है।   नहर किनारे मिला था बैग और बाइक पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को शारदा नहर पुल के पास महकप्रीत की बाइक और बैग लावारिस हालत में मिले थे। बैग से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपने पिता से माफी मांगत...
शालीमार गार्डन में तलवार वितरण मामला: पिंकी चौधरी का पुलिस को खुला चैलेंज, वीडियो वायरल
State, Uttar Pradesh

शालीमार गार्डन में तलवार वितरण मामला: पिंकी चौधरी का पुलिस को खुला चैलेंज, वीडियो वायरल

  गाजियाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में तलवारें बांटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस जहां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, वहीं हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। पिंकी चौधरी ने कहा है कि उनके संगठन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई गलत है और वह लौटकर शासन-प्रशासन को “मुंहतोड़ जवाब” देंगे।   दरअसल, शालीमार गार्डन क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल की ओर से तलवारें बांटने के लिए एक स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तलवारें लहराते हुए धार्मिक नारे भी लगाए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 16 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया और अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आठ जर्जर तलवारें भी बरामद की हैं।   वीडियो जारी कर दी चेतावनी पुलि...
मेरठ में 10वीं के छात्र ने रचा अपने ही अपहरण का नाटक, बहन को भेजा फिरौती का मैसेज; सदमे में परिवार
State, Uttar Pradesh

मेरठ में 10वीं के छात्र ने रचा अपने ही अपहरण का नाटक, बहन को भेजा फिरौती का मैसेज; सदमे में परिवार

  मेरठ। परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव में एक कक्षा दस के छात्र ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। छात्र ने परिवार से दो लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए बहन के मोबाइल पर अपहरण का मैसेज भेजा, जिससे कुछ घंटों के लिए न सिर्फ परिवार बल्कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और सर्विलांस टीम की तत्परता से महज चार घंटे के भीतर ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया।   मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले छात्र के पिता खेल सामान बनाने वाली एक कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार को छात्र ने पिता से बताया कि मंगलवार से उसकी प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं और उसे किताबें खरीदनी हैं। इस पर पिता ने उसे 150 रुपये दिए। शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्र घर से बाजार जाने की बात कहकर निकल गया।   करीब आधे घंटे बाद छात्र की बहन के व्हाट्सऐप नंबर पर...
दागदार खाकी: अपहरण कर 20 लाख की वसूली, बांदा के छह पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा
State, Uttar Pradesh

दागदार खाकी: अपहरण कर 20 लाख की वसूली, बांदा के छह पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

  बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस की छवि को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक के अपहरण और उससे 20 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह मामला वर्ष 2023 का है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी है।   पीड़ित कमालुद्दीन, निवासी गांव हरदौली (थाना बबेरू), ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 सितंबर 2023 को वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से फतेहपुर गया था। इसी दौरान सादी वर्दी में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने हथियारों के बल पर उसे जबरन गाड़ी से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे बांदा के अतर्रा थाने के पास स्थित पुलिस कॉलोनी में 24 से 26 सितंबर तक अवैध रूप से बंदी बनाकर रखा गया।   पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे फर्जी ...
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कनेर का बीज खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
State, Uttar Pradesh

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कनेर का बीज खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

  वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत करधना (कलवरिया) गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कनेर की फली का बीज खाने से दो सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दो दिनों के भीतर एक के बाद एक तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।   जानकारी के अनुसार, बुनकर मिथिलेश प्रजापति की छह वर्षीय बेटी हर्षिता और तीन वर्षीय बेटी अंशिका रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले मनीष प्रजापति की चार वर्षीय बेटी नैंसी के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थीं। खेल-खेल में तीनों बच्चियां कनेर के पौधे के पास पहुंच गईं। कनेर की फली और उसके बीज देखने में आकर्षक लगे, जिसे बच्चियों ने फल समझकर खा लिया।   कुछ समय बाद तीनों को पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। शाम होते-होते हर्षिता की हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन ...
गाजियाबाद में थम नहीं रही कोडीन कफ सिरप की तस्करी, नशे के लिए हो रहा दुरुपयोग
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में थम नहीं रही कोडीन कफ सिरप की तस्करी, नशे के लिए हो रहा दुरुपयोग

  गाजियाबाद। जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद यह गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद्य एवं औषधि निरीक्षण विभाग की सख्ती के बाद भी तस्कर नए-नए तरीकों से सिरप की सप्लाई कर रहे हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते तीन महीनों में करीब चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत का कोडीन कफ सिरप बरामद किया जा चुका है।   विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, कौशांबी, ट्रोनिका सिटी, लोनी, डासना, वसुंधरा, गोविंदपुरम, साहिबाबाद और खोड़ा जैसे इलाकों में कोडीन सिरप की अवैध बिक्री सबसे अधिक सामने आई है। अब तक 25 मेडिकल दुकानों से सिरप बरामद कर उनके लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।   खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और कई संदिग्ध मेडिकल स्टोर व सप्लायर व...
गाजियाबाद को जाम से राहत देने की तैयारी, सात प्रमुख चौराहों की बदलेगी सूरत
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद को जाम से राहत देने की तैयारी, सात प्रमुख चौराहों की बदलेगी सूरत

  गाजियाबाद। शहर को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से शहर के सात प्रमुख चौराहों के स्वरूप में बदलाव की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत चौराहों की डिजाइन में सुधार कर ट्रैफिक का दबाव कम किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को बार-बार रुकना न पड़े और आवागमन आसान हो सके।   फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण के तहत लागू ग्रेप (GRAP) पाबंदियों के कारण निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। जैसे ही ये पाबंदियां हटेंगी, जीडीए द्वारा चौराहों के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले प्राधिकरण कागजी प्रक्रिया और फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य पूरा कर रहा है।   इन सात चौराहों पर होगा काम जीडीए की योजना के अनुसार, जिन चौराहों की सूरत बदली जाएगी, उनमें हापुड़ तिराहा (ठाकुरद्वारा त...
रील बनाने के जुनून ने ली छात्र की जान, लखनऊ के दुबग्गा में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर
State, Uttar Pradesh

रील बनाने के जुनून ने ली छात्र की जान, लखनऊ के दुबग्गा में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का खतरनाक शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। दुबग्गा इलाके में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुबग्गा के बनिया खेड़ा गांव निवासी मजदूर लल्लन यादव का बेटा रामानंद यादव उर्फ गोलू (20) सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे आउटर रिंग रोड पर बनिया खेड़ा मोड़ के पास सर्विस लेन के किनारे बैठा था और भैंसें चरा रहा था। इसी दौरान हरदोई रोड की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में लहराते हुए आई और सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराने के बाद फुटपाथ पर बैठे गोलू को जोरदार टक्कर मार दी।   प्रत्यक्षदर्शियों...
महिला की अवैध बेदखली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, जूनियर जज के खिलाफ जांच की सिफारिश
State, Uttar Pradesh

महिला की अवैध बेदखली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, जूनियर जज के खिलाफ जांच की सिफारिश

  प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महिला और उसके नाबालिग बच्चों को पैतृक घर से जबरन बेदखल किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल जज (जूनियर डिवीजन), बांसी, सिद्धार्थनगर के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच की सिफारिश की है। कोर्ट ने इस पूरे प्रकरण को कानून की प्रक्रिया और राज्य की प्रशासनिक शक्तियों का घोर दुरुपयोग करार दिया है।   न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ ने न केवल बेदखली की कार्रवाई को अवैध बताया, बल्कि याचिकाकर्ता महिला और उसके नाबालिग बच्चों को मानसिक प्रताड़ना देने के लिए जिला न्यायालय स्थापना में तैनात कोर्ट क्लर्क संदीप गुप्ता पर एक लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है। साथ ही आदेश दिया गया है कि 48 घंटे के भीतर महिला को विवादित संपत्ति का कब्जा वापस दिलाया जाए।   क्या है पूरा मामला याचिकाकर्ता सोनी ने हाई कोर्ट को बताया कि ...
पश्चिमी विक्षोभ के बाद यूपी में ठंड का प्रकोप, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन
State, Uttar Pradesh

पश्चिमी विक्षोभ के बाद यूपी में ठंड का प्रकोप, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

  लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ गई है। हालांकि आसमान साफ होने से दिन में धूप निकल रही है, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर कम नहीं हो पा रहा है।   राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दिन के समय गुनगुनी धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है।   आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में ग...