Wednesday, April 8

Uttar Pradesh

मेरठ: हत्या और अपहरण के बाद कपसाड़ गांव में बढ़ा तनाव, दलित और ठाकुर समुदायों में खामोशी के बीच बढ़ती बेचैनी
State, Uttar Pradesh

मेरठ: हत्या और अपहरण के बाद कपसाड़ गांव में बढ़ा तनाव, दलित और ठाकुर समुदायों में खामोशी के बीच बढ़ती बेचैनी

    मेरठ के कपासाड़ गांव में 45 वर्षीय सुनीता की हत्या और उसकी 20 वर्षीय बेटी रूबी के अपहरण की घटना ने पूरे गांव में सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर दिया है। पीड़ित परिवार ने बेटी की सकुशल वापसी तक अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।   गांव में फैला तनाव गांव की अनुसूचित जाति बस्तियों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। लोग मान रहे हैं कि यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के आत्मसम्मान से जुड़ा मामला है। ठाकुर बस्तियों में पुलिस की आवाजाही और बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भले ही दोनों पक्ष खुलकर सामने न आए, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव गहराता जा रहा है।   पहली बार हुआ जातीय तनाव कपासाड़ गांव में करीब 15 हजार लोग रहते हैं, जिनमें लगभग 9 हजार ठाकुर, 3 हजार अनुसूचित जाति, 2 हजार पंडित और अन्य ब...
मथुरा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बैंककर्मी बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद वारदात
State, Uttar Pradesh

मथुरा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बैंककर्मी बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद वारदात

    मथुरा: मथुरा जिले में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने चार साल बाद अपनी ही बेटी और बैंककर्मी प्रियंका का दिनदहाड़े अपहरण कर दिया। अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।   घटना का विवरण अपहृत युवती प्रियंका मूल रूप से गुजरात के बनासकांठा जिले की निवासी हैं। चार साल पहले उन्होंने मथुरा निवासी रविंदर सिंह से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में प्रियंका आईसीआईसीआई बैंक की भूतेश्वर शाखा में और उनके पति रविंदर सिंह कोसीकलां शाखा में कार्यरत हैं।   प्रियंका के मायके पक्ष के लोग इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे और लगातार उस पर पति को छोड़कर घर लौटने का दबाव बना रहे थे। नवंबर में भी उनके परिजन मथुरा आए थे और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया था। उस समय असफल रहने पर उन्होंने रविंदर को जान से मारने की धमकी दी थी। &nb...
मथुरा में खाकी पर दाग: हाथरस के चांदी व्यापारी से लूट मामले में पीएसी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

मथुरा में खाकी पर दाग: हाथरस के चांदी व्यापारी से लूट मामले में पीएसी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    मथुरा: हाथरस के चांदी व्यापारी से मथुरा में हुई लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पीएसी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए जवान लख्मी के पास से 474 ग्राम चांदी और 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वह आगरा में तैनात था।   घटना का विवरण मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को धौली प्याऊ कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से उतरते समय हाथरस के रहने वाले व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई। व्यापारी ट्रेन से उतरकर हाथरस लौट रहे थे, तभी स्टेशन पर एक बलेनो गाड़ी में सवार वर्दीधारी और दो अन्य लोगों ने उनसे लूट की कोशिश की। आरोपियों ने व्यापारी पर नशे के कारोबार का आरोप लगाया, जिस पर व्यापारी ने विरोध किया। इसी दौरान आरोपी व्यापारी का बैग छीनकर भाग गए।   पुलिस ने चलाई व्यापक जांच घटना की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान च...
मेरठ में रूबी का अपहरण और मां की हत्या से मचा हड़कंप, 200 पुलिसकर्मी जुटे, कई राज्यों में दबिश
State, Uttar Pradesh

मेरठ में रूबी का अपहरण और मां की हत्या से मचा हड़कंप, 200 पुलिसकर्मी जुटे, कई राज्यों में दबिश

    मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के कपसाड़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। गांव में रहने वाली युवती रूबी का अपहरण कर लिया गया और विरोध करने पर उसके मां सुनीता पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।   पुलिस ने किया बड़ा अभियान शुरू एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने खुद मोर्चा संभालते हुए इस मामले में 10 टीमों में 200 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। इन टीमों में स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय थानों की फोर्स के साथ तेजतर्रार अधिकारियों को शामिल किया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी राज्य से बाहर फरार हो सकते हैं, इसलिए कई टीमें पश्चिमी यूपी के साथ-साथ दिल्ली और हरियाणा तक भी भेजी गई हैं।   मुख्य आरोपी के पिता सहित पांच लोग हिरासत में अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी के परिवार पर भी शक जताया गया है। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर गहन ...
State, Uttar Pradesh

प्रेमानंद महाराज ने देह त्यागने के बाद की स्थिति का किया जिक्र, शिष्यों के लिए दिया मार्गदर्शन

  मथुरा (उत्तर प्रदेश), 9 जनवरी 2026: पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज ने हाल ही में एक सत्संग के दौरान शिष्यों के मन में उठने वाले एक गहरे सवाल का समाधान किया। एक शिष्य ने उनसे पूछा, "महाराज जी, आपके देह त्याग के बाद हमारी क्या स्थिति होगी और हमारे लिए आपकी क्या आज्ञा रहेगी?" इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने शिष्यों को सरल और मार्गदर्शक शब्दों में जवाब देते हुए उन्हें जीवन के सत्य को समझाया।   गुरु के देह त्याग के बाद 'नाम और वाणी' ही सर्वोच्च आदेश है   महाराज जी ने बताया कि गुरु का सानिध्य, उनके शरीर रूप में रहने तक ही सर्वोत्तम होता है। गुरु के शरीर त्याग के बाद उस स्थान पर एक रिक्तता उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष दर्शन और संवाद से जो आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, वह मोबाइल या वीडियो के माध्यम से संभव नहीं हो सकती।   महाराज जी ने गुरु के महत्व की तुलना मां...
आगरा से 38 बांग्लादेशी नागरिकों का डिपोर्टेशन, 10 जनवरी को पुलिस कस्टडी में लेंगे
State, Uttar Pradesh

आगरा से 38 बांग्लादेशी नागरिकों का डिपोर्टेशन, 10 जनवरी को पुलिस कस्टडी में लेंगे

  आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से 38 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगरा पुलिस ने 10 जनवरी को इन नागरिकों को अपनी कस्टडी में लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के लिए रवाना करने की योजना बनाई है, जहां से इन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले किया जाएगा। बीएसएफ 13 जनवरी को इन बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराकर बांग्लादेश भेजेगा।   आगरा पुलिस के अनुसार, इनमें से 30 बांग्लादेशी नागरिक आगरा की जिला जेल में बंद हैं। वे विदेशी अधिनियम के तहत तीन साल की सजा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा, आठ नाबालिगों को आश्रय गृह में रखा गया है, जिनमें पांच किशोर और तीन किशोरियां शामिल हैं। सभी बांग्लादेशी नागरिकों को एक साथ डिपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है।   अवैध बस्ती का खुलासा आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि फरवरी 2023 में स...
प्रयागराज में छह माह से दहशत का पर्याय बना आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज में छह माह से दहशत का पर्याय बना आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया

  प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बीते छह माह से लोगों में भय का कारण बने आदमखोर तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। झूंसी थाना क्षेत्र सहित चार थाना क्षेत्रों में आतंक फैलाने वाला यह तेंदुआ गुरुवार को छिवैया गांव में पिंजरे में कैद किया गया। पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने दो ग्रामीणों को घायल कर दिया।   जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुआ शिकार की तलाश में छिवैया गांव में घुस आया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही शोर मचाया गया, जिससे तेंदुआ आक्रामक हो गया और उसने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ एक किसान के घर में घुस गया। किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने परिजनों को सुरक्षित स्थान पर भेजा और तेंदुए को घर के भीतर ही बंद कर दिया।   घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को अवगत कराया गया। व...
योगी सरकार की बड़ी कामयाबी: आयुष्मान भारत योजना में क्लेम निस्तारण तेज, पेंडेंसी घटकर 3 लाख
State, Uttar Pradesh

योगी सरकार की बड़ी कामयाबी: आयुष्मान भारत योजना में क्लेम निस्तारण तेज, पेंडेंसी घटकर 3 लाख

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज कराने वाले परिवारों के लिए कैशलेस उपचार के साथ-साथ योजना से जुड़े अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ठोस व्यवस्था की गई है।   क्लेम निस्तारण में तेजी स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि जनवरी 2025 में 10 लाख 75 हजार तक पहुंच चुकी क्लेम पेंडेंसी दिसंबर 2025 तक घटकर मात्र 3 लाख रह गई है। प्रति माह औसतन 2 लाख से अधिक क्लेम्स की इस बड़ी संख्या में भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सूचीबद्ध अस्पताल बिना किसी विलंब के आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज कर सकें...
I-PAC रेड पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
State, Uttar Pradesh

I-PAC रेड पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से कुछ महीनों पहले राजनीतिक सियासी तापमान बढ़ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को राजनीतिक सलाहकार फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के साल्ट लेक स्थित कार्यालय और इसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट वाले घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।   ममता बनर्जी का तीखा हमला ईडी की कार्रवाई की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आंतरिक दस्तावेज, हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची और चुनावी रणनीति जब्त करने का प्रयास कर रही थी।   ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "जो गृह मंत्री देश की रक्षा नहीं कर सकता, वह मेरी पार्टी के सारे...
गाजियाबाद में ‘लिव-52’ के नाम पर नकली दवा का फर्जीवाड़ा, हिमालय कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में ‘लिव-52’ के नाम पर नकली दवा का फर्जीवाड़ा, हिमालय कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नकली दवाओं के कारोबार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवा 'लिव-52' के नकली संस्करण को बाजार में बेचने का आरोप एक गिरोह पर लगा है। हिमालय वैलनेस कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।   क्या है पूरा मामला?   जांच में पता चला कि आरोपी मुकेश कुमार, जो एमपी ट्रेडिंग के प्रोपराइटर हैं, ने शातिर तरीके से इस गिरोह को चलाया। मुकेश कुमार ने मुरादनगर के आदर्श कॉलोनी में फर्जी पता देकर जीएसटी नंबर हासिल किया था, जबकि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हापुड़ जिले से बनवाया गया था। जब पुलिस ने भौतिक सत्यापन किया तो पता चला कि जिस पते पर फर्म का नाम दर्ज था, वहां कोई भी फर्म मौजूद नहीं थी।   रसूखदार लोगों का हाथ?   सूत्रों के मुताबिक इस धोखाधड़ी में कुछ रसूखदार लोगों का हाथ हो सकता ह...